झालावाड़ जिले के थाना गंगधार अंतर्गत गुराडिया झाला में राहुल मेहर पुत्र कालूलाल मेहर की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में न्याय और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं मेहर समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के नाम ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, गत दो सप्ताह पूर्व राहुल मेहर की लाश गांव के एक कुएं से ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से निकाली गई थी। इस घटना के बाद परिवारजन की ओर से थाना गंगधार में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें हत्या की आशंका जताते हुए दो नामजद आरोपीगण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

परिवारजन एवं ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार का बयान या कार्यवाही नहीं की गई। इसके चलते ग्रामीणों एवं समाजजन में प्रशासन के प्रति उदासीनता को लेकर नाराजगी है।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय झालावाड़ से न्याय की गुहार लगाई गई तथा मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की गई। परिवारजन ने आरोपीगण से जान का खतरा होने की बात भी कही और कहा कि भविष्य में परिवारजन के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

इस दौरान मेहर समाज एवं ग्रामीण सैकड़ों की तादाद में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story