झालावाड़ विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग 9 मार्च से 10 मार्च तक झालावाड़ शहर के गणपति प्लाजा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अभ्यास वर्ग में जिले के सभी प्रखंड, खंड, ग्राम स्तर एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोहन मालव, प्रांत विशेष प्रमुख का पाथेय एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

संगठनात्मक सत्र एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

अभ्यास वर्ग की अध्यक्षता बालू सिंह चौहान, विभाग मंत्री रामलाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष एवं राधेश्याम वैष्णव, जिला मंत्री द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन का दायित्व जिला गौ सेवा प्रमुख गोविंद सोनी द्वारा निभाया गया। दो दिवसीय वर्ग में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं संगठन की योजनात्मक कार्यक्रमों एवं आयोजनों को लेकर अलग-अलग सत्रों में गहन चर्चा की गई। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

नवीन दायित्वों की घोषणा और विस्तार

दो दिवसीय वर्ग के समापन अवसर पर झालावाड़ प्रखंड एवं झालरापाटन नगर में संगठन के नवीन दायित्वों की भी घोषणाएं की गई। जिला मंत्री राधेश्याम वैष्णव द्वारा की गई इन घोषणाओं के अंतर्गत झालावाड़ प्रखंड मंत्री पुष्पेंद्र शर्मा, झालावाड़ बजरंग दल नगर विकास कहार, नगर गौ रक्षा प्रमुख अजय कहार, नगर सह संयोजक इशांत पारीक एवं नगर प्रचार प्रसार प्रमुख के नामों की घोषणा हुई। साथ ही झालरापाटन में विशाल सोनी को नगर सह संयोजक, अर्जुन सोनी को गौ रक्षा प्रमुख, आशीष शर्मा को नगर सुरक्षा प्रमुख, मनीष खिंची को नगर सह संयोजक एवं देवकीनंदन पाटीदार को प्रखंड मंत्री असनावर के दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस दो दिवसीय वर्ग में झालावाड़ जिले के सातों प्रखंड एवं जिले के संपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थितों में जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, जिला मंत्री राधेश्याम वैष्णव, बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप, मातृशक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी एवं जिला धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़ प्रमुख रहे।

इसके अतिरिक्त बजरंग दल जिला विशेष संपर्क प्रमुख बंकट लाल, जिला सह संयोजक राकेश मेहता, झालरापाटन नगर संयोजक मनीष टेलर, पूर्व जिला मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, अकलेरा प्रखंड से प्रखंड संयोजक लक्की लक्षकार, भूरालाल मीना, प्रखंड अध्यक्ष नीरज माथुर, अकलेरा नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, नगर उपाध्यक्ष रोहन सेन, नगर गौ रक्षा प्रमुख रवि साहू एवं नगर सूचना प्रमुख भूरालाल मीना उपस्थित रहे। संगठन के अन्य प्रमुख चेहरों में प्रखंड सह मंत्री बकानी से जगरनाथ रुहेला, प्रखंड अध्यक्ष बकानी रघुनंदन शर्मा, प्रखंड सह मंत्री बकानी जगदीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोहरथाना प्रखंड से राकेश लोधा, प्रखंड मंत्री व प्रखंड संयोजक जगदीश लोधा, झालावाड़ नगर से नगर सह संयोजक रोहित चंदेल, भवानी रेगर, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका ज्योति भील, मनोरमा पुष्पत, पूजा दांगी एवं शेफाली पारेता आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story