झालावाड़: झालरापाटन में 47 लाख की स्मैक के साथ जयपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
झालरापाटन पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर माधोपुर ब्रिज के पास लोक परिवहन बस से 233 ग्राम स्मैक बरामद की, आरोपी जयपुर के निवासी हैं।

झालावाड़ के झालरापाटन में माधोपुर ब्रिज के नीचे संयुक्त पुलिस कार्यवाही के दौरान 233 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए अभियुक्त और बरामद मादक पदार्थ।
झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में झालरापाटन पुलिस व जिला स्पेशल टीम (DST) ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए जयपुर के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 233 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 47 लाख रुपये आंकी गई है।
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि "दिनांक 16.03.2026 को दौराने गश्त थाना झालरापाटन पुलिस व जिला स्पेशल टीम झालावाड ने अवैध कार्यों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए माधोपुर ब्रिज के नीचे, झालरापाटन से अभियुक्तगण फरदीन व मोहम्मद आवेश उर्फ मामा के कब्जे से कुल 233 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।" झालावाड़ जिले में अवैध कार्यों, संगठित अपराध, जुआ सट्टा तथा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हुए हैं।
माधोपुर पुलिया के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड श्री भागचन्द मीणा के निर्देशन व श्री हर्षराज सिंह खरेडा पुलिस उप अधीक्षक वृत झालावाड़ के सुपरविजन में श्रीमती अल्का पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना झालरापाटन व जिला स्पेशल टीम झालावाड के नेतृत्व में अंजाम दी गई। दिनांक 16.03.2026 को दौराने गश्त लोक परिवहन बस में से दो संदिग्ध व्यक्तियों को माधोपुर पुलिया के नीचे उतरवाकर तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्त फरदीन के कब्जे से 105 ग्राम व मोहम्मद आवेश उर्फ मामा के कब्जे से 128 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से तस्करी में लिप्त उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस गिरफ्त में आए पहले अभियुक्त की पहचान फरदीन पुत्र मोहम्मद हनीफ मुसलमान, उम्र 22 वर्ष, निवासी म. नं. 1377 लाल हरकचन्द का रास्ता, किशन का कुण्ड सुभाष चौक ब्रहमपुरी त्रिपोलिया बाजार थाना सुभाष चौक, जयपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरा अभियुक्त मोहम्मद आवेश उर्फ मामा पुत्र मोहम्मद अययूब मुसलमान, उम्र 20 साल, निवासी रामगंज बाजार चार दरवाजा मोलानाजियाउदीन कॉलोनी थाना रामगंज, जयपुर का निवासी है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली विशेष टीम में श्रीमती अल्का पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, कांस्टेबल मुकेश कुमार, उमंग स्वामी, बलराम, प्रवीण कुमार चालक और करण सिंह (आसूचना अधिकारी) शामिल रहे। जिला विशेष टीम (DST) की ओर से सुरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल 322, महावीर हैड कांस्टेबल 155, श्याम लाल कांस्टेबल 1506, जयकिशन कांस्टेबल 1502, भारत राज कांस्टेबल 1283, रामलाल कांस्टेबल 1463 और नरेन्द्र कांस्टेबल 54 चालक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल अरूण (नम्बर 1316) की विशेष भूमिका रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
