पुलिस ने महुआखोह निवासी आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक, नशीला पाउडर और 60,500 रुपये नकद बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

पुलिस थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ (राज.) में 24.04.2026 को जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक, 124 ग्राम रासायनिक पदार्थ (पावर), 60,500 रुपये नगद तथा एक मोबाइल जप्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन, निर्माण तथा खपत से जुड़े अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ जिला स्पेशल टीम एवं समस्त थाना अधिकारियों को विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ श्री भागचन्द मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अकलेरा श्री बृजेश कुमार जाट के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस थाना अकलेरा श्री धर्माराम पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने 24.04.2026 को दौराने गश्त ग्राम मानपुरा व महुआखोह के मध्य आम रोड घाटी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम स्मैक, 124 ग्राम रासायनिक पदार्थ (पावर), 60,500 रुपये नगद एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशेष पुलिस टीम की तत्परता से यह सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ खरीदकर उसकी खपत विभिन्न स्थानों पर करने वाला था। साथ ही उसके तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजूलाल पुत्र चैनसिंह, जाति तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी महुआखोह (उपर का पुरा), पुलिस थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ बताया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना अकलेरा टीम के सदस्य थानाधिकारी श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक, श्री लालाराम हैड कांस्टेबल नं. 1110, श्री लखन कांस्टेबल नं. 273, श्री अनिल कुमार कांस्टेबल नं. 1264, श्री मुकेश कांस्टेबल नं. 201 एवं श्री दयालचन्द बालक कांस्टेबल नं. 66 शामिल रहे।

जिला पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Updated On 24 April 2026 6:00 PM IST
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story