झालावाड़ जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन, निर्माण और खपत से जुड़े अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जिला स्पेशल टीम और सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अभियान के तहत श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन तथा श्री बृजेश कुमार जाट पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अकलेरा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना अकलेरा के थानाधिकारी श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 24.04.2026 को गश्त के दौरान ग्राम मानपुरा और महुआखोह के मध्य आम रोड घाटी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक, 124 ग्राम रासायनिक पदार्थ (पावर), 60,500 रुपये नगद और एक मोबाइल बरामद किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी अकलेरा श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता अर्जित की। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त किन-किन स्थानों पर की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूलाल पुत्र चैनसिंह, जाति तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी महुआखोह (उपर का पुरा), पुलिस थाना अकलेरा, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना अकलेरा की टीम के सदस्य श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, श्री लालाराम हैड कांस्टेबल नंबर 1110, श्री लखन कांस्टेबल नंबर 273, श्री अनिल कुमार कांस्टेबल नंबर 1264, श्री मुकेश कांस्टेबल नंबर 201 तथा चालक कांस्टेबल श्री दयालचन्द नंबर 66 शामिल रहे।

जिला पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्ती जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story