झालावाड़: ऐतिहासिक रेन बसेरा के पुनरुद्धार के लिए पर्यटन समिति की संगोष्ठी
14 वर्ष पूर्व अग्निदाह में नष्ट हुए काष्ट निर्मित रेन बसेरा के नवनिर्माण के बाद इसके सुचारू संचालन और सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

झालावाड़ के श्रीकृष्ण सागर तालाब के किनारे नवनिर्मित रेन बसेरा स्थल पर पर्यटन विकास समिति के पदाधिकारियों ने संगोष्ठी कर इसके शीघ्र संचालन की मांग की।
सरकार एवं प्रशासन का आभार
इस अवसर पर समिति पदाधिकारियो एवं सदस्यों द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा रेन बसेरा स्थल पर स्थित श्रीकृष्ण सागर तालाब की पाल के निर्माण के लिये आवंटित बजट पर सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें
- "ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रेन बसेरा पर जिला प्रशासन शीघ्र बचा हुआ निर्माण कार्य पूर्ण करावें तथा बाउण्ड्रीवॉल, धूपघड़ी, नये बाग बगीचे, छायादार वृक्ष तथा व्यवस्थित पहुंच मार्ग का निर्माण होना चाहिए।" - संयोजक ओम पाठक
- "इस स्थल पर सुन्दर पार्क विकसित करके इसको पर्यटको के लिए खोला जाये क्योंकि इस पर्यटन स्थल से झालावाड़ जिले के जनमानस की भावना जुड़ी हुई है। सब इसका इन्तजार कर रहे है।"
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विरासत
इतिहासकार ललित शर्मा ने बताया कि:
- जन्माष्टमी अगस्त 1937 में यह रेन बसेरा देहरादून वन शोध संस्थान से लाया गया था।
- महाराज राजेन्द्र सिंह जी द्वारा इसे कृष्ण सागर तालाब के किनारे स्थापित किया गया था ताकि पर्यटन रूप में इसका प्रचार-प्रसार हो।
- यहां जल व्यवस्था की महती आवश्यकता है।
- उन्होंने सुझाव दिया कि पूर्व और वर्तमान निर्माण की जानकारी का शिलालेख प्रशासन को लगाना चाहिये।
भावी योजनाएं एवं संचालन
समिति रेन बसेरे के उद्घाटन के समय इसके ऐतिहासिक अतीत और वर्तमान पर एक सचित्र पर्यटन फोल्डर को भी प्रकाशित करेगी। इस अवसर पर गोष्ठी में समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रेन बसेरा पर्यटक स्थल का सम्बन्धित विभाग को सौंप कर इसको सुचारू रूप से संचालित कराया जाये।
संगोष्ठी में उपस्थित सदस्य
इस विचार संगोष्ठी में निम्नलिखित महानुभाव मौजूद रहे:
- भगवती प्रकाश मेहर
- मनजीत सिंह कुशवाह
- सूरजकरण नागर
- लक्ष्मीकान्त पहाड़िया
- कन्हैयालाल कश्यप
- हरिमोहन, खबरचन्द, डालू आदि।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
