झालावाड़, 05 अक्टूबर। शहीद स्मारक समिति झालावाड़ की ओर से सोमवार को राज-राजेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर केप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

शहीद स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक ने बताया कि दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईट में को-पायलट ने भारतीय मूल के केप्टन स्मित मच्छार पर प्राणघातक हमला किया। इसके बावजूद केप्टन स्मित ने विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराकर 174 लोगों की जान बचाई और भारत का गौरव व मान बढ़ाया।

इस प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल हुए केप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सोमवार को राज-राजेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य ललित शर्मा, भगवती प्रकाश मेहर, मनजीत सिंह कुशवाह, डॉ. नन्दसिंह राठौड़, सूरजकरण नागर, नफीस शेख, सत्यनारायण सुमन, कन्हैयालाल कश्यप, लक्ष्मीकान्त पहाड़िया, अजय शर्मा, हरिमोहन, पंकज सेन, शैलेन्द्र शुक्ला आदि ने महादेव का दुग्धाभिषेक कर केप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story