झालावाड़। नशा माफियाओं के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दिव्य प्रहार’ ने जिले में मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों में अभियान के तहत नशा तस्करों को कुल 62.71 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि पहुंचाई गई है। इस दौरान पुलिस ने 8.40 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए, 4 करोड़ रुपये मूल्य के वाहन जप्त किए और तस्करों द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी की तैयारी में लगे 31,95,900 रुपये नकद भी बरामद किए। जब्त किए गए मादक पदार्थों में स्मैक 3 किलो 418 ग्राम, अफीम 4 किलो 783 ग्राम, गांजा 131 किलो 383 ग्राम, डोडा चूरा 485 किलो 51 ग्राम, चरस 482 ग्राम और एमडीएम 62.21 ग्राम शामिल हैं।

तस्करों की गिरफ्तारी और वाहनों की जब्ती में पुलिस ने 78 प्रकरण दर्ज कर 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों में 16 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 10 कार/पिकअप, एक 25 टन सरिये से भरा ट्रक और एक कंटेनर शामिल हैं।

साथ ही, नशा तस्करों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माणों को संबंधित विभागों के सहयोग से ध्वस्त किया गया। इस प्रक्रिया में सरफराज, अनवर, पप्पू, रईस, आजाद, जाकिर खान, अरबाज और कमला बाई जैसे आरोपियों के अवैध मकान और फार्महाउस प्रशासन और वन विभाग के द्वारा हटाए गए।

इसके अतिरिक्त, झालावाड़ पुलिस ने जिले में पहली बार ‘पिट एनडीपीएस’ (PIT NDPS) के तहत कुख्यात तस्कर श्यामलाल उर्फ श्यामा को गिरफ्तार कर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल भेजा। ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार के तहत पुलिस और विद्युत निगम ने 100 मादक पदार्थ तस्करों के घरों पर छापेमारी कर भारी जुर्माना भी लगाया।

अधिकारियों ने जिले में सक्रिय 18 प्रमुख मादक पदार्थ तस्करों की हिस्ट्रीशीट भी खोली, जिससे उनकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा, अन्य जिलों और राज्यों के 10 वांछित ईनामी तस्करों को भी डिटेन कर संबंधित स्थानों को सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ हर संभव विधि संगत कार्यवाही जारी है और यह अभियान भविष्य में भी इसी तीव्रता के साथ जारी रहेगा। झालावाड़ पुलिस का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करना है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story