अभियान और पुलिस नेतृत्व

जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि "अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्यो की गतिविधियों पर अंकुश लगाने संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थानाधिकारियो को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन का प्रभावी कार्यवाही किए जाने बाबत निर्देशित किया हुआ है।"

कार्यवाही का विवरण

अभियान के तहत श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री बृजेश कुमार जाट पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अकलेरा के निकटतम सुपरविजन में श्री धर्माराम पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अकलेरा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनाँक 07.02.2026 को दौराने गश्त ग्राम पोलाव के जंगलात में एक व्यक्ति की गतिविधियों संदिग्ध प्रतीत होने पर उसके कब्जे दो कारो की नियमानुसार तलाशी ली गई।

  • तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी कार व एक मोटरसाईकल व 32.205 किलोग्राम अफीम निर्मित डोडा चूरा जप्त।
  • जप्त वाहन: एक मोटरसाईकल हिरो होन्डा पैशन प्लस, कार नेक्सा कम्पनी की एस-क्रॉस मॉडल और कार मारूति विटारा ब्रेजा मॉडल।
  • मादक पदार्थ का वजन: एस-क्रॉस में 19.015 किलोग्राम व विटारा ब्रेजा में 13.190 किलोग्राम (कुल वजन 32.205 किलोग्राम)।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम पता मुलजिम: भूरालाल पुत्र कन्हैयालाल जाति मीणा उम्र 45 साल निवासी पाटनखेमा पुलिस थाना अकलेरा जिला झालावाड।

तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओ तहत कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ खरीद कर उसकी खपत कहाँ-कहीं की जानी थी तथा उसके साथ तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग सम्मिलित के बारे में अनुसधांन किया जा रहा है।

मुल्जिम का आपराधिक रिकार्ड

क्र.न. नाम थाना प्रकरण सख्या धारा सीएस नम्बर अन्य विवरण
1. अकलेरा 281/2022 341, 323, 504, 34 आई.पी.सी. 179/22 दिनाक 20:06:2022 पैण्डिग कोर्ट

पुलिस थाना अकलेरा टीम

"जिला पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।" इस सफल कार्यवाही में शामिल टीम के सदस्य:

  • 01. श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी
  • 02. श्री गोपाल सिहं हैड कानि 114 थाना अकलेरा
  • 03. श्री लालाराम कानि. 1110 थाना अकलेरा
  • 04. श्री श्रवण राम कानि. 156 थाना अकलेरा
  • 05. श्री अनिल कुमार कानि. 1264 थाना अकलेरा
  • 06. श्री पवन कुमार कानि 1169 थाना अकलेरा
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story