झालावाड़: झालरापाटन पुलिस ने पकड़ी एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री
झालरापाटन पुलिस और डीएसटी ने 320 किलो केमिकल के साथ आरोपियों को पकड़ा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चल रही एमडी बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

झालावाड़ पुलिस द्वारा जब्त किया गया 320.72 किलोग्राम केमिकल और ड्रग्स तस्करी के आरोप में डिटेन किए गए संदिग्धों के साथ पुलिस टीम।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में झालरापाटन पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश की ड्रग्स फैक्ट्री पर शिकंजा कसा है।
बरामदगी और मुख्य सफलता
- 03 लोगों को डिटेन कर मादक पदार्थ विनिर्माण के काम आने वाला 320.72 Kg संदिग्ध केमीकल 2-bromo 4- methyl propiophenone बरामद।
- अपराध में प्रयुक्त लग्जरी वाहन (पीकअप व महिन्द्रा टीयूवी) जब्त।
- आगर पुलिस के सहयोग से संदिग्ध केमीकल की डिलीवरी प्राप्त करने वाले मुख्य आरोपी जयनारायण उर्फ मामू व उसके साथी रामलाल को भी किया डिटेन।
घटना का विस्तृत विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में संगठित अपराध जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया हुआ है। इसी अभियान के तहत श्री श्योराज मल मीणा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अनुसंधान सैल, झालावाड़) के निर्देशन और श्री हर्षराज सिंह खरेड़ा (पुलिस उप अधीक्षक, वृत झालावाड़) के सुपरविजन में श्रीमती अल्का (पु.नि. थानाधिकारी, झालरापाटन) व श्री मोहनलाल (पु.नि. जिला स्पेशल टीम प्रभारी) के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा दिनांक 03.02.2026 की रात्रि में गश्त के दौरान ग्रोथ सेन्टर चौराहा झालरापाटन पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी पीकअप व महिन्द्रा टीयूवी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पीकअप वाहन में घरेलू सामान की आड़ में रखे 06 प्लास्टिक के ड्रमों में कुल 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमीकल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 01. दीपक पुत्र श्यामलाल ब्राह्मण (उम्र 30 साल, निवासी नरवल, आगर), 02. जितेन्द्र सिंह पुत्र कमल सिंह राजपूत (उम्र 41 वर्ष, निवासी गोन्दल मउ, नलखेड़ा) और 03. शेलेन्द्र विलाला पुत्र श्री रमेश चन्द विलाला (उम्र 26 साल, निवासी गोन्दल मउ, नलखेड़ा) को डिटेन किया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त केमीकल ट्रांसपोर्ट के जरिये महाराष्ट्र से कोटा मंगवाया गया था, जिसे आगर (म.प्र.) ले जाकर जयनारायण उर्फ मामू को डिलीवरी देनी थी। जयनारायण इस केमीकल से एमडी अथवा ऐसी ही अन्य ड्रग्स बनाने वाला था।
"चूंकि डिटेनशुदा संदिग्धान के साथियों द्वारा म.प्र. में ड्रग्स फैक्ट्री संचालित कर ड्रग्स निर्माण किये जाने की विश्वसनीय सूचना थी, ऐसे में थानाधिकारी अल्का पु.नि. द्वारा जिला स्पेशल टीम को मय टीम रवाना किया गया।"
झालावाड़ पुलिस ने आगर (म.प्र.) पुलिस से समन्वय स्थापित कर जयनारायण उर्फ मामू व उसके सहयोगी रामलाल को सुसनेर से डिटेन किया। जयनारायण ने बताया कि वह इसकी डिलीवरी रघुनन्दन पाटीदार (निवासी गोगडपुर, राजगढ) को देने वाला था। पुलिस टीम ने माचलपुर (राजगढ़) पुलिस के साथ रघुनन्दन के घर दबिश दी, जहाँ मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री मिली, जहाँ से बड़ी मात्रा में उपकरण व केमीकल बरामद हुए।
पुलिस टीमें और विशेष भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में श्री अमित तोलानी (पुलिस अधीक्षक, राजगढ म.प्र.) की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। घटना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत अभियोग पंजीबद्ध किया गया है।
जिला स्पेशल टीम (विशेष भूमिका):
- श्री मोहन लाल पु.नि. (प्रभारी)
- हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. चन्द्रशेखर, जयकिशन, सुरेश कुमार, चालक नरेन्द्र, लेखराज, श्यामलाल, भरतराज।
- D.R.I. जयपुर से प्राप्त इनपुट से महत्वपूर्ण सहायता मिली।
थाना झालरापाटन टीम:
- श्रीमति अल्का पु.नि. (थानाधिकारी), स.उ.नि. प्रीतम सिंह, सीताराम, कानि. बाबूलाल स्वामी, मुकेश कुमार, वसीम अकरम, दीपक कुमार व प्रवीण कुमार।
सहयोगी टीमें:
- साईबर टीम: कानि. रवि सेन, सुमित कुमार व सुखराम।
- थाना घाटोली: श्री अजय शर्मा पु.नि. मय टीम।
- थाना सुनेल: श्री विष्णु सिंह पु.नि. मय टीम।
- थाना रायपुर: श्री रमेश कुमार पु.नि. मय टीम।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
