झालावाड़: 'ऑपरेशन शटरडाउन' में 3 और आरोपी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं में सेंधमारी का खुलासा
झालावाड़ पुलिस ने पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल की आईडी हैक कर अपात्रों को लाभ पहुंचाने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को दौसा से दबोचा, मामला अब SOG को ट्रांसफर।

मामले का खुलासा और ऑपरेशन शटरडाउन
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि "प्रारम्भिक रूप से एक व्यक्ति जिसका नाम आशिक अली के विरूद्ध अज्ञात परिवाद प्राप्त होता है कि वह सरकारी योजनाओ में गडबडी कर रहा है। उक्त छोटी सी सुचना के आधार पर देश में प्रथम बार संगठित रूप से वृहद स्तर पर हो रहे सबसे बडे साईबर फ्रॉड जिसमें सरकारी योजनाएं जिनमें केन्द्र व राज्य दोनों की योजनाएं सम्मलित है को निशाना बनाया गया। सम्पूर्ण गिरोह का खुलासा व सरकारी राजकोष से हो रहे भारी मात्रा आर्थिक अपराध का पर्दाफाश करने हेतु झालावाड पुलिस द्वारा ऑपरेशन शटरडाउन प्रारंभ किया गया।"
धोखाधड़ी का तरीका (Modus Operandi)
डिजिटल फुट-प्रिन्ट्स का पीछा कर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड्स व मोबाईल बरामद किए गए हैं। इस ऑपरेशन के तहत अब तक सरगना सहित 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- उक्त गिरोह के एक मॉड्युल जिसमें गिरोह के मुख्य सरगना रामाअवतार सैनी व उसके सहयोगियों तथा मास्टर माईण्ड विक्रम सैनी द्वारा प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के विभिन्न स्तर तहसील, जिला, स्टेट व केन्द्र के नोडल अधिकारियों की अधिकारिक आईडी को सॉफ्टवेयर के माध्यम से पासवर्ड ब्रेक कर ओटीपी बायपास करते हुए उन आईडी को लोगिन किया गया।
- इन आईडी के माध्यम से वृहद स्तर पर इनेक्टिव से एक्टिव व लैण्ड सिडिंग के द्वारा अपात्र लाभार्थियों को पात्रता सूची मे जोडा जाना पाया गया है।
- अपात्र लोगों को पात्र बनाकर योजना में फर्जी लाभार्थी जोडकर राजकोष को हानि पहुंचायी जाती है।
नवे गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
गिरोह द्वारा योजनाओं का एक्सेस प्राप्त करने के लिये इन्टरनेट हेतु उपयोग में लिये गये मोबाईल नम्बर के सिमधारक जितेन्द्र कुमार सैनी, विष्णु कुमार सैनी तथा सिम का उपयोगकर्ता नीरज कुमार सैनी को योजनाओं का एक्सेस प्राप्त करने के लिये इन्टरनेट के लिये इस्तेमाल की गयी सिम कार्ड्स मय मोबाईल बरामद करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
"गिरफ्तार किये गये तीनों अभियुक्त वर्तमान में 03 दिन की पुलिस अभिरक्षा में चल रहे है।"
नोट: प्रकरण की गंभीरता के मध्यनजर जिला पुलिस झालावाड के अनुरोध पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय राजस्थान, जयपुर द्वारा प्रकरण का आगामी अनुसंधान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को स्थानांतरित कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन शटरडाउन के तहत सरगना रामावतार सैनी व मास्टरमाइंड विक्रम सैनी सहित अब तक कुल 48 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके है जिनमें से 48 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया जा चुका है। वर्तमान में गिरफ्तार 03 अभियुक्त निम्नानुसार है:
- नीरज कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद जाति माली उम्र 25 वर्ष निवासी धान्धोलाई थाना बान्दीकुई जिला दौसा राज.।
- जितेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद जाति माली उम्र 25 वर्ष निवासी मैन मार्केट सिकराय थाना मानपुर जिला दौसा राज.।
- विष्णु कुमार पुत्र कालूराम जाति माली उम्र 23 वर्ष निवासी ढाणी ठाकरांवाला पोस्ट बहरावण्डा थाना सिकन्दरा जिला दौसा राज.।
पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम
साईबर कन्ट्रोल रुम टीम:
- श्री प्रेम कुमार (पुलिस उप अधीक्षक वृत्त भवानीमण्डी), श्री मदनलाल (सउनि), हैड कानि. श्री बाबुलाल, श्री सोनु कुमार, श्री चन्द्रमुकेश।
- साईबर एक्सपर्ट: श्री रवि सेन, श्री सुमित कुमार, श्री सुखराम, श्री लखनलाल, श्री हेमराज।
पुलिस थाना खानपुर:
श्री रामरतन हैड कानि. 838, श्री सांवरमल कानि. 1390, श्री मनोज कुमार कानि. 1532, श्री विश्वेन्द्र कानि. 1601।
पुलिस थाना सुनेल:
श्री महेन्द्रपाल हैड कानि. 485, श्री त्रिलोक कानि. 186, श्री शुभम आरटी 525।
पुलिस टीम दौसा:
श्री श्री प्रदीप सउनि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम दौसा मय जाप्ता।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
