झालावाड़: अकलेरा में मर्डर का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में कालूलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को पकड़ा, बदला लेने के लिए की गई थी वारदात।

झालावाड़। राजस्थान पुलिस के जिला झालावाड़ के पुलिस थाना अकलेरा द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रकरण का खुलासा किया गया है। दिनांक 12.02.2026 को जारी सूचना के अनुसार, इस पुरानी रंजिश को लेकर की गयी कालूलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 03 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का मुख्य विवरण
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने बताया कि पुलिस थाना अकलेरा क्षेत्र के ग्राम मदनपुरिया चुरेल में दिनांक 10.02.2026 को पुरानी रंजिश के चलते कालूलाल पुत्र मोतीलाल, जाति भील, उम्र 40 साल, निवासी मदनपुरिया चुरेल की हत्या कर दी गई।
- हत्या के आरोपी मृतक के ही परिवार की महिलाएं कालीबाई पत्नी भैरूलाल, केदार बाई पुत्री घीसालाल, प्रेमबाई पुत्री घीसालाल व अन्य हैं।
- इन आरोपियों ने धारधार हथियारों से हमला कर कालूलाल के साथ मारपीट की और हत्या कर मौके से फरार हो गये थे।
- हत्या में शामिल 03 महिला मुलजिमान को कल दिनांक 11.02.2026 को थाना अकलेरा टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
वारदात का घटनाक्रम और पुलिस कार्यवाही
दिनांक 10.02.2026 को थाना अकलेरा पर जर्ये टेलीफोन सूचना मिली की ग्राम मदनपुरिया चुरेल के खेत में गेहूं की फसल में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर देखा तो शरीर पर तेज धारदार हथियारों की चोटें थीं। ग्रामवासियों द्वारा मृतक की शिनाख्त कालूलाल पुत्र मोतीलाल के रूप में हुई।
मृतक के परिवार जनों को कोटा से बुलाया गया और शव को सैटेलाईट हॉस्पीटल अकलेरा मोर्चरीगृह में रखवाया गया। मृतक की पत्नी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
हत्या का कारण: "खून के बदले खून"
मृतक की पत्नी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि घीसालाल के परिवार से उनकी रंजिश चली आ रही थी। "आज से 4-5 वर्ष पहले कालूलाल ने घीसालाल के लडके भैरूलाल की हत्या कर दी थी, तब वह जेल चला गया था। करीब एक साल पहले वह जेल से छुटकर आया था और कोटा में मजदूरी कर रहा था।"
गिरफ्तार महिलाओं ने प्रारम्भिक पूछताछ में स्वीकार किया कि: "04 वर्ष पूर्व मृतक कालूलाल ने उनके परिवार के ही भैरूलाल की हत्या कर दी थी। उसी पुरानी रंजिश के कारण हत्या का बदला हत्या से लेना बताया है।" कालूलाल सजा के खिलाफ अपील कर जमानत पर बाहर आया हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त महिलाएं
- कालीबाई पत्नी भैरूलाल, निवासी मदनपुरिया चुरैल, थाना अकलेरा।
- केदार बाई पुत्री घीसालाल, निवासी मदनपुरिया चुरैल, थाना अकलेरा।
- प्रेमबाई पुत्री घीसालाल, निवासी मदनपुरिया चुरैल, थाना अकलेरा।
पुलिस टीम और नेतृत्व
यह कार्यवाही श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार व श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री बृजेश कुमार जाट पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अकलेरा के निकटतम सुपरविजन में श्री धर्माराम पु.नि. थानाधिकारी के नेतृत्व वाली विशेष टीम द्वारा की गई।
सफल टीम के सदस्य:
- श्री धर्माराम पुलिस निरीक्षक (थानाधिकारी), श्री अब्दुल सलीम सउनि, श्री दिनेश कुमार सउनि।
- श्री महेन्द्र कुमार हैड कानि 272, श्री केसाराम कानि 1219, श्री प्रेमचन्द कानि 774।
- श्री लखन कानि 273, श्री रामभरोस कानि 157, श्री जसवंत कानि 1562, श्री मुकेश कुमार कानि 201।
- श्री प्रधान कानि 645, श्री श्रवण राम कानि 156, श्री नवीन कुमार कानि 1563, श्री पवन कुमार कानि 1169, श्री अनिल कुमार कानि 1264।
वर्तमान में मुलजिमान से प्रकरण में गहन अनुसंधान व घटना में शामिल रहे अन्य मुलजिमानों की भूमिका के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
