झालावाड़ पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर सक्रिय ब्लैकमेलिंग गिरोह पकड़ा
झालावाड़ पुलिस ने 12 जिलों में छापेमारी कर रोडवेज परिचालकों को डराकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के सरगना सहित 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर नकदी और वाहन जब्त किए।
जालौर, झालावाड़ और अन्य जिलों में हड़कंप मचाने वाले इस गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश। एक साथ 12 से अधिक जिलों में रेड डालकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
सिंडिकेट का पर्दाफाश और बड़ी बरामदगी
झालावाड़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में विभिन्न रोडवेज बस स्टैंड पर सक्रिय ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है। राज्य के हर जिले में सक्रिय ये कई एसटीडी (STD) गिरोह रोडवेज के लिए नासूर बने हुए थे, जिनकी वजह से रोडवेज को कुछ जगह पर 40 प्रतिशत तक राजस्व हानि हो रही थी। रोडवेज बस परिचालकों से अवैध वसूली करने वाले इस गिरोह को बेनकाब करते हुए सरगना सहित 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लग्जरी वाहनों सहित 11 लाख 57 हजार की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
एसपी अमित कुमार का बयान और कार्रवाई की शुरुआत
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि —"झालावाड़ पदस्थापन उपरांत आमजन को किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना से पुलिस को अवगत करवाने एवं पुलिस द्वारा उस पर कार्रवाई करने के साथ शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने का भरोसा आम जनता को दिलाते हुए टोल फ्री नम्बर भी जारी किये।" इसी दौरान दिनांक 24-12-2025 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक झालावाड़ पर एक गोपनीय शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि नरेन्द्र सिंह राजवत द्वारा गिरोह बनाकर राजस्थान रोडवेज के परिचालकों को भयाक्रांत कर ब्लैकमेल करते हुए व मिलीभगत कर रिमार्क लगवाकर नौकरी खराब करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जाती है। उक्त गिरोह द्वारा पैसे देने वाले परिचालकों को रोडवेज के उड़नदस्तों की सूचना देकर भारी मात्रा में राजस्व की हानि करवाते हैं।
गोपनीय जांच और स्टिंग ऑपरेशन
अज्ञात व्यक्ति की उक्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए श्री कमल कुमार आरपीएस (प्रो.) से गोपनीय रूप से जांच करवाई गयी। जांचकर्ता द्वारा परिवाद में वर्णित संदिग्धों के बारे में पुख्ता आसूचना व जानकारी प्राप्त कर गिरोह के बारे में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। श्री कमल कुमार आरपीएस (प्रो.) द्वारा उक्त गिरोह के संबंध में संदिग्धों के स्टिंग ऑपरेशन करवाकर साक्ष्य एकत्र किए।
गिरोह द्वारा भिन्न-भिन्न राजस्थान रोडवेज के बस स्टैंड पर श्री हेमराज कानि. व श्री केतन कानि. से परिचालकों से अवैध वसूलियों के स्पाई कैमरा के माध्यम से वीडियो बनाये गये, जिसमें गिरोह के सदस्यों द्वारा रोडवेज के परिचालकों से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। गिरोह में शामिल मनीष जैन द्वारा कोटा, महावीर द्वारा बारां, हरिशंकर द्वारा अकलेरा, बाबू गुर्जर द्वारा तीनधार, झालावाड़ बस स्टैंड पर मोहन सिंह, हर्षवर्धन व आरिफ द्वारा परिचालकों से अवैध वसूलियां की जाती हैं। जांच के दौरान संदिग्धों के यूपीआई ट्रांजैक्शन की डिटेल्स व कॉल डिटेल्स भी प्राप्त की गयीं जिनका गहनता से विश्लेषण किया गया।
अपराध का तरीका और राजस्व को चपत
उक्त गिरोह द्वारा संगठित रूप श्रृंखलाबद्ध व सुनियोजित तरीके से राजस्थान रोडवेज के परिचालकों को भयाक्रांत, ब्लैकमेल व मिलीभगत करते हुए सम्पूर्ण अपराध को अंजाम दे रहे थे। आसूचना से यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त गिरोह का यह कृत्य नियमित एवं संगठित रूप से आपराधिक षडयंत्र के तहत निरंतर जारी है, जिससे परिचालक गण अपने वैधानिक कर्तव्यों का स्वतंत्र एवं निर्भीक रूप से निर्वहन नही कर पा रहे हैं तथा बिना टिकट सवारी प्रकरणों को दबा दी जाती थी जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हुआ। जिसके संबंध में तत्कालीन यातायात प्रबंधक द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया था। गैंग के विरुद्ध दूसरा प्रकरण गिरोह के सक्रिय सदस्य बाबू गुर्जर व अन्य के विरुद्ध वर्ष 2022 में तत्कालीन यातायात प्रबंधक के साथ राजकार्य में बाधा डालने व गंभीर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का प्रकरण पुलिस थाना मंडावर में दर्ज किया गया था जो न्यायालय में विचाराधीन है।
मेगा रेड और पुलिस की रणनीति
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि गोपनीय परिवाद की लगभग 01 माह से अधिक अवधि की लंबी व विस्तृत जांच के बाद जांच रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली झालावाड़ में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बेहद गोपनीय रेड प्लान की गयी। गोपनीयता का एकमात्र उद्देश्य सिंडिकेट में सम्मिलित समस्त आरोपियों की एक साथ सबूतों के साथ गिरफ्तारी था। जांच के दौरान मिले इनपुट से यह सामने आया कि इस गिरोह के अगर एक भी सदस्य तक पुलिस पहुंची तो उसकी सूचना सभी तक तुरंत प्रसारित होकर सभी आरोपियों के भाग निकलने व सबूतों के खुर्द बुर्द करने की पूर्ण संभावना देखते हुए सम्पूर्ण रेड एक साथ एक ही समय में की गयी।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री
रेड में गिरोह के सरगना नरेन्द्र सिंह सहित 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 11,57,980 की नकद राशि, 03 कार, 02 मोटरसाइकिल, 01 लैपटॉप, स्पाई कैमरा पेन, 15 मोबाइल, रोडवेज एसटीडी डायरी, बस सिक्योरिटी पर्ची, बड़ी संख्या में अन्य दस्तावेज चेकबुक, पासबुक, रोडवेज कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त केकड़ी जिला अजमेर, घाड़ जिला टोंक, निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ व अन्य जिलों में भी कार्रवाई की गयी। झालावाड़ पुलिस ने प्रकरण में आगार के प्रबंधन व रोडवेज के संचालक की समझ तथा अनुसंधान में सहयोग हेतु राजस्थान रोडवेज झालावाड़ आगार के साथ समन्वय स्थापित किया जिसमें श्री नंदकिशोर मीणा यातायात प्रबंधक झालावाड़ आगार की सहायता ली जा रही है।
आरोपियों से बरामद सामग्री की सूची: | क्रम सं. | बरामद सामग्री | संख्या | | :--- | :--- | :--- | | 1 | नकदी | 11,57,980 रुपये | | 2 | कार | 03 | | 3 | मोटरसाइकिल | 02 | | 4 | बस सिक्योरिटी पर्ची | 97 | | 5 | चैक बुक | 35 | | 6 | मोबाइल | 15 | | 7 | रोडवेज कार्ड | 12 | | 8 | रोडवेज एसटीडी डायरी | 12 | | 9 | पास बुक | 11 | | 10 | एटीएम कार्ड | 09 | | 11 | हिसाब डायरी | 13 | | 12 | कन्डक्टर लाइसेन्स | 03 | | 13 | रोडवेज मोहर | 02 | | 14 | टिकट डायरी | 01 | | 15 | लैपटॉप | 01 | | 16 | टिकट स्टेटमेंट | 01 | | 17 | फ्लाइंग सूचना रिकॉर्ड | 02 | | 18 | स्पाई कैमरा पेन | 01 | | 19 | पैनकार्ड | 01 | | 20 | कैलकुलेटर | 01 | | 21 | आधार कार्ड | 02 | | 22 | पॉश मशीन | 01 |
गिरफ्तारशुदा आरोपियों का विवरण
- नरेन्द्र सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह जाति राजपूत उम्र 43 वर्ष निवासी 98-डी, राज लक्ष्मी नगर झालावाड़ थाना कोतवाली झालावाड़ जिला झालावाड़
- मोहन सिंह उर्फ लाला उर्फ मनजीत उर्फ भानू राठौड़ पुत्र श्री भंवर सिंह जाति राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी एसबीआई बैंक के पीछे अकलेरा थाना अकलेरा हाल डिस्पेंसरी के सामने धनवाड़ा झालावाड़ थाना कोतवाली झालावाड़ जिला झालावाड़
- हर्षवर्धन सिंह पुत्र श्री गजराज सिंह जाति राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी राजलक्ष्मी नगर नरेन्द्र सिंह का मकान झालावाड़ थाना कोतवाली झालावाड़ जिला झालावाड़
- मनोज कुमार पुत्र श्री देवलाल जाति गुर्जर उम्र 26 वर्ष निवासी बडबेली थाना मंडावर जिला झालावाड़
- बाबूलाल पुत्र श्री देवलाल जाति गुर्जर उम्र 31 वर्ष निवासी बडबेली थाना मंडावर जिला झालावाड़
- हरिशंकर पुत्र श्री रामसिंह जाति मीणा उम्र 46 वर्ष निवासी पछोला थाना अकलेरा जिला झालावाड़
- महावीर चक्रवर्ती पुत्र श्री बद्रीलाल जाति प्रजापत उम्र 43 वर्ष निवासी भूरमल जी की धर्मशाला के पीछे, वार्ड नं- 12, दादूपंथी की बगीची बारां थाना कोतवाली बारां जिला बारां
- मनीष कुमार पुत्र श्री कन्हैयालाल जाति जैन उम्र 49 साल निवासी मकान नम्बर 16 सरस्वती नगर बारां रोड कोटा थाना बोरखेड़ा कोटा जिला कोटा शहर।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
विशेष भूमिका: श्री कमल कुमार मीणा आरपीएस (प्रो), श्री केतन कानि0 506 साइबर टीम, श्री हेमराज कानि0 316 साइबर टीम।
ग्राउंड जीरो महत्वपूर्ण भूमिका:
- श्री हर्षराज सिंह खरेडा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झालावाड़ मय टीम
- श्री प्रमे कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत्त भवानीमंडी मय टीम
- श्री कृष्णगोपाल आरपीएस (प्रोष)
- श्री मोहनलाल पुलिस निरी- प्रभारी जिला स्पेशल टीम झालावाड़ मय टीम
- श्री मुकेश कुमार मीणा पुलिस निरी- थानाधिकारी थाना कोतवाली झालावाड़ मय टीम
- श्री अजय शर्मा पुलिस निरी- थानाधिकारी थाना घाटोली
कंट्रोल रूम व तकनीकी सदस्य: श्री मदनलाल सउनि, श्री रवि सेन कानि- साइबर टीम, श्री सुमित कानि- साइबर टीम, श्री सुखराम कानि- साइबर टीम, श्री हेमराज कानि- साइबर टीम, श्री केतन कानि- साइबर टीम, श्री लखन लाल कानि थाना अकलेरा, नितेश कानि साइबर थाना झालावाड़, श्री दुर्ग कानि- साइबर सेल, श्री अशोक कानि- साइबर सेल।
पुलिस टीम झालावाड़: श्री भंवर सिंह पुलिस निरी- मय टीम, श्री धर्माराम सउनि पुलिस लाइन झालावाड़, श्री दीपेन्द्र सउनि थाना भवानीमंडी झालावाड़, श्री वीरेन्द्र सउनि थाना भवानीमंडी झालावाड़, श्री राजाराम नागर एएसआई थाना अकलेरा, श्री महावीर सउनि थाना सदर झालावाड़, श्री शैलेन्द्र सउनि थाना कोतवाली झालावाड़, श्री रघुनाथ मेरोठा एएसआई पुलिस थाना कोतवाली, श्री गोपीरमण एएसआई थाना महिला थाना, श्री अशोक मीणा सउनि थाना कोतवाली झालावाड़, श्री मुकेश पारेता सउनि पुलि लाइन झालावाड़, श्री सुजान सिंह सउनि थाना कोतवाली, श्री रामलाल सउनि थाना बकानी, श्री कमलेश शर्मा सउनि थाना सुनेल, श्री बजरंग लाल सउनि थाना रतलाय, श्री विश्वनाथ सिंह सउनि महिला थाना, श्री रवीन्द्र सिंह सउनि, श्री विष्णुकान्त हेड कानि- थाना झालरापाटन श्री महेन्द्र हेड कानि 272 थाना अकलेरा, श्री दुर्गाशंकर हेड कानि 336 थाना घाटोली झालावाड़, श्री सुरेन्द्र कुमार एचसी 322 डीएसटी झालावाड़, श्री सत्यवीर कानि 996 थाना कोतवाली, श्री राजेश स्वामी कानि 697 थाना कोतवाली, श्री संदीप कानि 1522 थाना कोतवाली झालावाड़, श्रीमती सुगणा म- कानि 290 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री श्यामलाल कानि 1506 जिला स्पेशल टीम, श्री विनोद कानि 1575 थाना कोतवाली झालावाड़, सुश्री संजू म- कानि 234 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री विनोद कानि 1453 थाना घाटोली, सुश्री सोनाली म- कानि 1072 थाना घाटोली झालावाड़, श्री महेन्द्र कानि वृत कार्यालय झालावाड़, सुश्री बबीता म- कानि- 751 पुलिस लाइन झालावाड़, पवन कानि 1169 थाना अकलेरा, अनिल कानि 1264 थाना अकलेरा, सुश्री प्राची म- कानि 410 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री रूपेश कानि 1467 थाना सदर झालावाड़, श्री पवन कुमार पाटीदार कानि 413, सुश्री पार्वती म- कानि 353 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री महावीर कानि 155 जिला स्पेशल टीम झालावाड़, श्री अरुण देवासी कानि 1316 डीएसटी, श्री जतन कानि 413 थाना पनवाड, सुश्री जेठी म- कानि 277 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री चन्द्रशेखर कानि 310 जिला स्पेशल टीम झालावाड़, सुश्री पुष्पा म- कानि- 528 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री सुरज कानि 655 थाना झालरापाटन, श्री धर्मेन्द्र कानि 665 थाना कोतवाली, श्री रामरतन हेड कानि 838 थाना खानपुर झालावाड़, सुश्री मालती म- कानि 414 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री रामलाल कानि 1463 जिला स्पेशल टीम झालावाड़, श्री अंकुश कानि थाना कोतवाली झालावाड़, सुश्री सुमन म- कानि 250 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री शिम्भू राम कानि 1365 पुलिस लाइन झालावाड़, श्री ओमप्रकाश कानि 801 पुलिस लाइन झालावाड़, श्रीमती पुष्पपा म- कानि 288 म- कानि, -श्री लेखराज कानि- डीएसटी, श्री जयकिशन कानि- डीएसटी।
अन्य जिला पुलिस टीम: थानाधिकारी केकड़ी मय टीम, थानाधिकारी घाड़ जिला टोंक मय टीम, थानाधिकारी निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़। झालावाड़ पुलिस ने आमजन में विश्वास अपराधियों में भय का संदेश चरितार्थ किया।
आपराधिक रिकॉर्ड का विवरण
- नरेन्द्र सिंह: कोतवाली झालावाड़ (512/2013, 219/2012, 393/2017, 310/2022, 535/2023) एवं मंडावर झालावाड़ (21/2014) में विभिन्न धाराओं (143, 341, 323, 451, 427, 504, 279, 337 आईपीसी व आर्म्स एक्ट) के तहत मामले दर्ज।
- हर्षवर्धन सिंह: कोतवाली झालावाड़ (535/2023) धारा 341, 323, 504, 34 आईपीसी।
- मोहन सिंह उर्फ लाला: कोतवाली झालावाड़ (535/2023) एवं मंडावर (161/2022) में धारा 332, 353, 341, 323, 504 आईपीसी व एसटी एससी एक्ट के तहत मामले।
- हरिशंकर: घाटोली (99/2000), भालता (130/2001), अकलेरा (52/2005, 11/2008, 284/2010) में 279, 336, 337, 143, 427, 149, 341, 323, 325, 504 आईपीसी के तहत मामले।
- बाबूलाल: सारोला (200/2014) धारा 147, 148, 149, 341, 323, 325, 307 आईपीसी एवं मंडावर (161/2022) में 332, 353, 341, 323, 504 आईपीसी व एसटी एससी एक्ट के मामले।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
