झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 28 सितंबर 2026 की रात नाकाबंदी के दौरान स्मैक तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, स्मैक की बिक्री से प्राप्त 7 लाख 68 हजार रुपये की नकद राशि और तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई वेन्यू कार जब्त की।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संगठित अपराध तथा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अवैध परिवहन, निर्माण और खपत से जुड़े अवैध कार्यों में शामिल अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना अधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अकलेरा मनोज कुमार सोनी के निकटतम सुपरविजन में घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 28 सितंबर 2026 को रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की। नाकाबंदी नानाखेड़ा तिराहा से कस्बा घाटोली, जिला झालावाड़ की ओर स्मैक की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान काले रंग की हुंडई वेन्यू कार दिखाई दी। कार चालक पुलिस नाकाबंदी को तोड़कर भागने लगा। विशेष टीम ने पीछा कर कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। कार की डिग्गी की जांच के बाद बाईं तरफ पीछे वाली सीट के कवर को हटाकर देखा गया तो सीट को बीच से काटकर लोहे का बॉक्स बना रखा था। उसमें पारदर्शी पॉलीथीन की जिप वाली थैली में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी मुकेश तंवर, कैलाश तंवर, दिनेश तंवर और बबलू तंवर के कब्जे से 7.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। साथ ही स्मैक की बिक्री की राशि 7 लाख 68 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त हुंडई वेन्यू कार जब्त की गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पुत्र लालचंद, जाति तंवर, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली के खिलाफ पूर्व में 68 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। 28 नवंबर 2025 को आरोपी मुकेश की संपत्ति फ्रीज की गई थी, जिसमें प्रकरण में जब्त वेन्यू कार भी शामिल थी। वहीं आरोपी कैलाश पुत्र गब्बा, जाति तंवर, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन के प्रकरण संख्या 68/2026 में धारा 8/21]29 एनडीपीएस एक्ट के तहत 193(9) बीएनएसएस में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश पुत्र लालसिंह, जाति तंवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़; कैलाश पुत्र गब्बालाल, जाति तंवर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़; दिनेश पुत्र भगवान सिंह, जाति तंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ और बबलू पुत्र हीरालाल, जाति तंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी नीमखेड़ा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़ शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुकेश के खिलाफ थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम में प्रकरण संख्या 476/2022, धारा 8/21]29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है, जिसकी तारीख 05/06-02-25 दर्ज है। कैलाश के खिलाफ भी थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम में प्रकरण संख्या 476/2022, धारा 8/21]29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है, जिसकी तारीख 05/06-02-25 दर्ज है। कैलाश के खिलाफ थाना झालरापाटन में प्रकरण संख्या 68/2026, धारा 8/21]29 एनडीपीएस एक्ट में अनुसंधान लंबित है।

बबलू के खिलाफ थाना घाटोली में प्रकरण संख्या 21/2023 में धारा 4/6 आरएनसी एक्ट दर्ज है, जिसकी तारीख 02/16-01-2023 दर्ज है। इसके अलावा प्रकरण संख्या 176/2021 में धारा 376 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा प्रकरण संख्या 214/2023 में धारा 341, 323, 342, 34 आईपीसी के तहत मामले दर्ज हैं। इन दोनों प्रकरणों की तारीख क्रमशः 190/14-12-2021 और 154/31-07-2023 दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर, उप निरीक्षक, विष्णु कुमावत हेड कांस्टेबल, ओमराज हेड कांस्टेबल, मनोज कांस्टेबल, रामनारायण कांस्टेबल, भोमाराम कांस्टेबल और रविंद्र कांस्टेबल शामिल रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story