पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश और विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि "संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थाना अधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने बाबत निर्देशित किया हुआ है।"

अभियान के तहत श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन में पुलिस थाना सारोला कलां द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 30 के तहत मादक पदार्थ तस्करी की सौदेबाजी से पूर्व ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


घटना का विस्तृत विवरण और पुलिस कार्रवाई

श्रीमति गरिमा जिंदल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त खानपुर के सुपरविजन में श्री बुद्धराम थानाधिकारी थाना सारोला कलां के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा दिनांक 18.02.2026 की शाम को ईदगाहा के पास तारज रोड सारोला कलां पर नाकाबंदी की जा रही थी।

  • नाकाबंदी के दौरान अकलेरा की तरफ से क्रेटा कार से आते हुए राजूराम, देवेन्द्र उर्फ मोन्टू और श्रवण को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा डिटेन कर कार को जप्त किया गया।
  • दौराने पूछताछ दिनांक 19.02.2026 (तथ्यानुसार 19.02.2025 संदर्भ) को राजूराम ने बताया कि वे अकलेरा-कामखेड़ा की तरफ 300 किलोग्राम डोडा चूरा का सौदा करने आये थे।
  • पुलिस नाकाबंदी देखकर उन्होंने गाड़ी में रखे पांच खाली प्लास्टिक के कट्टों को नाले के पास फेंक दिया था।
  • तस्दीक करने पर नाले के पास रस्सी से बंधे पांच खाली कट्टे मिले, जिनमें कुल 56 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

आरोपीगण राजूराम, देवेन्द्र उर्फ मोन्टू व श्रवण पूर्व से ही वाणिज्यक मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं तथा अन्य लोगों के साथ षडयंत्र कर रहे हैं, जिस पर धारा 8/15, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


गिरफ्तार मुलजिमान का विवरण

  1. राजूराम: पुत्र सत्यनारायण जाति बिश्नोई, उम्र 32 साल, निवासी घायलो की ढाणी डांगियावास, जिला जोधपुर शहर।
  2. देवेन्द्र पारीक उर्फ मोन्टू: पुत्र भंवरलाल जाति ब्राह्मण, उम्र 46 साल, निवासी बलदेवनगर आखलिया चौराहा, थाना देवनगर, जिला जोधपुर शहर। (इसके विरुद्ध पूर्व में 30 प्रकरण दर्ज हैं)।
  3. श्रवण: पुत्र मोहनलाल जाति मीरासी, उम्र 25 साल, निवासी खातियासनी थाना डांगियावास, जिला जोधपुर शहर। (इसके खिलाफ पूर्व में 2 प्रकरण एनडीपीएस में दर्ज हैं)।

पुलिस टीम और आगामी अनुसंधान

इस कार्यवाही में गठित टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • श्री बुद्धराम (थानाधिकारी, सारोला कलां)
  • श्री सीताराम (एएसआई - विशेष भूमिका)
  • श्री भोजराज (कानि 807)
  • श्री लोकेश (कानि 789)
  • श्री सुखराम (कानि 1553)
  • श्री अजय कुमार (आसूचना अधिकारी)

मामले का अनुसंधान श्री रविन्द्र सिंह थानाधिकारी थाना खानपुर के सिपुर्द किया गया है। आरोपीगणों से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की सौदेबाजी, उसकी खपत के स्थान और तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story