थाना सदर झालावाड़ द्वारा अवैध हथियार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार ने बताया कि आदतन अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु, मादक पदार्थ व अवैध आग्नेयास्त्रों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत थानाधिकारी सदर झालावाड़ टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये कल दिनांक 20.03.2026 को कलमण्डी कलां मन्दिर के पास से बदमाश विजय कुमार को 01 अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।

पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत दबिश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदतन अपराधी, मादक पदार्थ व अवैध आग्नेयास्त्रों की धरपकड़ हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अति० पुलिस अधीक्षक श्री भागचन्द्र मीणा के निर्देशन व वृत्ताधिकारी वृत्त झालावाड़ श्री हर्षराज सिंह खरेडा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सदर झालावाड़ श्री रामस्वरूप राठौर उ.नि. के नेतृत्व में आदतन अपराधी, मादक पदार्थ, अवैध हथियार तस्करो की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर निगरानी रखी जा रही है।

गश्त के दौरान कलमण्डी कलां मन्दिर के पास से गिरफ्तारी

कल दिनांक 20.03.2026 को थाना सदर झालावाड़ टीम द्वारा दौरान गश्त कार्यवाही करते हुए कलमण्डी कलां मन्दिर के पास से बदमाश विजय कुमार को 01 अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। उक्त बदमाश के विरूद्ध आग्नेयास्त्रो की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर पुलिस रिमांड लिया जाकर अवैध हथियार प्राप्ति के स्त्रोतो एवं अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में मनोवैज्ञानिक व आधुनिक तकनीक से पूछताछ कर हथियार तस्करी के नेटवर्क के बारे में अनुसधांन किया जा रहा है। थाना सदर झालावाड़ द्वारा अवैध हथियार, मादक पदार्थ व आर्म्स तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिर० नाम पता मुलजिम विजय कुमार पुत्र शिवलाल जाति मीणा उम्र 31 साल निवासी नयागांव लुहारियादेह थाना सदर झालावाड़ जिला झालावाड है। इस पूरी कार्यवाही में मुख्य भूमिका श्री मांगीलाल कानि. 1361 की रही।

पुलिस टीम का गठन

थाना सदर झालावाड़ पुलिस टीम में रामस्वरूप राठौर उ.नि. थानाधिकारी सदर, श्री महावीर सिंह सउनि, श्री गौतमचंद सउनि, श्री मांगीलाल कानि., श्री सन्दीप कुमार एवं श्री नरसी कानि. शामिल रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story