झालावाड़: टीबी उन्मूलन हेतु मेडिकल कॉलेज में कोर कमेटी की बैठक आयोजित
डॉ. संजय पोरवाल की अध्यक्षता में बी-पाल रिजिम और निक्षय पोषण योजना की समीक्षा कर टीबी मुक्त झालावाड़ का संकल्प लिया गया।

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. संजय पोरवाल, डॉ. सुनिल विजय और डॉ. मुकेश बंसल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए।
कार्यालय, जिला क्षय रोग अधिकारी, झालावाड़ (राज.) क्रमांक/कय/2020/70/ दिनांक: 14/02/2026
बैठक का आयोजन एवं उपस्थिति
आज दिनांक-14.02.2026 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत झालावाड़ मेडिकल कॉलेज सभागार में कोर कमेटी एवं बीआरटीबी कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक महोदय डॉ. संजय पोरवाल, मेडिकल कॉलेज झालावाड़ द्वारा की गई।
मीटिंग में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी:
- डॉ. सुनिल विजय (एसटीएफ वायस चेयर पर्सन)
- डॉ. मुकेश बंसल (जिला क्षय रोग अधिकारी)
- डॉ. मानवेन्द्र सिंह राठोड (डब्ल्यू.एच.ओ. कन्सलटेण्ट)
- विभागाध्यक्ष (टीबी एवं चेस्ट विभाग)
- सभी विभागों के विभागाध्यक्ष
तकनीकी चर्चा एवं समीक्षा
मीटिंग में टी.बी. कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
- डीआर टी.बी. के रेफरल सिस्टम का सुदृढिकरण।
- थिसिस आपरेशनल गाईडलाईन मेडिकल कॉलेज की समिक्षा।
- डी.आर टीबी की जांचो में नॉट टेस्ट (NAAT Test) के अधिकतम उपयोग पर चर्चा।
- ड्रग रेजिस्टेंस टी.बी. के निदान में इन मशीनों के महत्व पर विमर्श।
- TB Burden, Differentiated TB Care एवं Integrated Diagnostic Algorithm पर चर्चा।
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक महोदय का निर्देश
"सभी विभाग टी.बी. के उन्मूलन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रत्येक विभाग से स्क्रीनिंग कर मरीजों को नॉट जॉच हेतु मेडिकल कॉलेज लैबोरेट्री तक पहुँचाने एवं समय पर उपचार प्रारंभ करें।"
नई उपचार पद्धति: बी-पाल (BPaL) रिजिम
डब्ल्यू.एच.ओ. कन्सलटेण्ट डॉ. मानवेन्द्र सिंह राठोड द्वारा जानकारी दी गई कि एमबीआर मरीजों हेतु नई रिजिम बी-पाल जिले में लागू की जा चुकी है। इस हेतु प्रत्येक विभाग को बी-पॉल रिजिम की जानकारी प्रदान कर सेंसेटाईज किया गया।
निक्षय पोषण योजना एवं भामाशाह सहयोग
मीटिंग के अंत में निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण सामग्री हेतु जन जागरूकता लाने एवं भामाशाहों के माध्यम से पोषण किट वितरण करने पर चर्चा की गई।
आभार एवं संकल्प
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल द्वारा मीटिंग में पधारे सभी विभागाध्यक्षों का आभार प्रकट किया गया साथ ही "टीबी मुक्त झालावाड" की थीम पर कार्य को गति देने हेतु निवेदन किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी, झालावाड़

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
