बड़ी बरामदगी और कार्यवाही

  • मनोहरथाना पुलिस की जाली नोटों का चलन करने वालों के विरूद्ध बडी कार्यवाही।
  • मुलजिमानों के कब्जे से 500-500 रू के 103 जाली नोट किये जप्त।
  • परिवहन में काम में ली गई एक मोटरसाईकिल को जप्त किया।

अभियान और नेतृत्व

"पुलिस थाना मनोहरथाना पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा भारतीय मुद्रा के जाली नोटों के चलन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला झालावाड़ में विशेष अभियान के दौरान अति० पुलिस अधीक्षक श्री भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन में वृताधिकारी मनोहरथाना श्री अशोक कुमार आर.पी.एस के निर्देशन में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव पुलिस निरीक्षक थाना मनोहरथाना के नेतृत्व में पुलिस थाना मनोहरथाना टीम ने कार्यवाही की है।"


घटना का विवरण और गिरफ्तारी

पुलिस थाना मनोहरथाना टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान भारतीय मुद्रा के जाली नोट का चलन करने वाले मय जाली नोट 500-500 रू के कुल 103 नोट जप्त कर व परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मोटर साईकिल को जप्त करने में सफलता अर्जित की है।

"जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार भा.पु.से. ने बताया की पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के मध्यनजर अवैध कार्यों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये निदेर्शित किया हुआ है।"

अभियान के तहत अति० पुलिस अधीक्षक श्री भागधन्द मीणा के निर्देशन में वृताधिकारी श्री अशोक कुमार आर.पी.एस मनोहरथाना के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव पुलिस निरीक्षक थाना मनोहरथाना के नेतृत्व में पुलिस थाना मनोहरथाना टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी दांगीपुरा जोड मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति आते हुऐ नजर आये जो पुलिस जाप्ता को देखकर वापस मुडने लगे जिनको डिटेन कर तलाशी ली गई तो उनके पास भारतीय मुद्रा के जाली नोट 500-500 रु के कुल 103 नोट मिले। इस पर थाना मनोहरथाना द्वारा कार्यवाही की जाकर नोटो को जप्त किया गया। मुलजिमानों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।


गिरफ्तार मुलजिमानों का विवरण

  1. कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवंर उम्र 30 साल निवासी ताजपुरिया पुलिस थाना दांगीपुरा जिला झालावाड
  2. रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवंर उम्र 35 साल निवासी ताजपुरिया पुलिस थाना दांगीपुरा जिला झालावाड
  3. देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवंर उम्र 30 साल निवासी खानपुरिया पुलिस थाना मनोहर थाना जिला झालावाड

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

  • महेन्द्र कुमार यादव पु.नि. थानाधिकारी थाना मनोहरथाना
  • श्री तेंजाराम कानि0 1173 थाना मनोहरथाना (विशेष भूमिका)
  • श्री रोहित कुमार कानि0 425 थाना मनोहरथाना
  • श्री सोनाराम कानि० 1182 थाना मनोहरथाना
  • श्री कार्तिक कानि० 1109 थाना मनोहरथाना
  • श्री पंकज कानि 1203 थाना मनोहरथाना

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story