सोशल मीडिया पर ऐयरगन और पिस्टलनुमा लाइटर के साथ फोटो पोस्ट कर दहशत फैलाने के आरोप में मनोहरथाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (आई.पी.एस.) ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व झूठी शान दिखाने और लोगों में भय व्याप्त कर अपना रुतबा कायम करने के लिए हथियारों अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय, असुरक्षा एवं असंतोष का वातावरण पैदा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन, भ्रामक सामग्री साझा करने, गुंडागर्दी प्रदर्शित करने अथवा अपराध का महिमामंडन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा तथा वृत्ताधिकारी वृत्त मनोहरथाना श्री कैलाशचंद के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना मनोहरथाना श्री महेन्द्र कुमार यादव (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को गुराडी निवासी रामबिलास पुत्र बद्रीलाल, जाति लोधा, उम्र 28 वर्ष द्वारा सोशल मीडिया पर ऐयरगन के साथ पोस्ट वायरल कर दहशत फैलाने, गुराडी निवासी ओमप्रकाश पुत्र गुलाबचंद, जाति लोधा, उम्र 28 वर्ष द्वारा ऐयरगन के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय का माहौल बनाने तथा गुराडी निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामदयाल, जाति लोधा, उम्र 24 वर्ष द्वारा पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने के आरोप में तीनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामबिलास पुत्र बद्रीलाल, जाति लोधा, उम्र 28 वर्ष निवासी गुराडी थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़, ओमप्रकाश पुत्र गुलाबचंद, जाति लोधा, उम्र 28 वर्ष निवासी गुराडी थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ तथा कन्हैयालाल पुत्र रामदयाल, जाति लोधा, उम्र 24 वर्ष निवासी गुराडी थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली विशेष टीम में थानाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार यादव (पु.नि.), उप निरीक्षक श्री धनराज गोचर, कांस्टेबल श्री कार्तिक (कानि. 1109), कांस्टेबल श्री शिम्बूराम (कानि. नं. 1365, आसूचना अधिकारी), कांस्टेबल श्री तेजाराम (कानि. नं. 1173) तथा कांस्टेबल श्री हेमन्त (कानि. 108), सभी पुलिस थाना मनोहरथाना शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की ऐसी भ्रामक सामग्री साझा न करें, जिससे अपराधियों का महिमामंडन हो या आमजन में भय का माहौल बने। साथ ही हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से भी परहेज करें।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story