सोशल मीडिया पर धारदार हथियार तलवार लहराते हुए रील बनाकर वायरल करने वाले युवक बालमुकुद वैष्णव उर्फ मोनु को पुलिस थाना पनवाड ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक ने आमजन में भय व्याप्त करने और स्वयं का प्रभाव व रुतबा दिखाने के उद्देश्य से रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक युवक धारदार हथियार तलवार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर थाना पनवाड के आसूचना अधिकारी दिनेश कानि 1488 ने सोशल मीडिया धारक की पहचान कर युवक की शिनाख्त बालमुकुद वैष्णव उर्फ मोनु पुत्र महावीर, जाति वैरागी, उम्र 34 वर्ष, निवासी चमलासा, थाना पनवाड, जिला झालावाड़ के रूप में की।

इसके बाद थानाधिकारी सम्पत राज, उप निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक बालमुकुद वैष्णव उर्फ मोनु को दिनांक 20.07.2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी धारदार हथियार तलवार लहराते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर आमजन में भय व्याप्त करने तथा स्वयं का प्रभाव और रुतबा दिखाने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी बालमुकुद वैष्णव उर्फ मोनु के खिलाफ थाना पनवाड में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना पनवाड के थानाधिकारी श्री सम्पत राज (उप निरीक्षक), हैड कांस्टेबल हैसराज (961), आसूचना अधिकारी दिनेश मीणा कांस्टेबल (1488) तथा कांस्टेबल अशोक (796) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story