झालावाड़ में महिला कांग्रेस की ओर से “माँ तुझे सलाम – मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति” अभियान के तहत पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता में बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से खूबसूरत पतंगें तैयार कीं। इन पतंगों पर उन्होंने देशभक्ति, महिला सम्मान, समानता और अपने सपनों से जुड़े संदेशों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर वर्षा शर्मा ने कहा कि बेटियों के हाथों में पतंग केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके सपनों, आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच की उड़ान है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का अवसर देते हैं।

वर्षा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बेटियों का उत्साह देखते ही बनता था।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story