झालावाड़ के राजकीय विधि महाविद्यालय में शिक्षक की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों ने शिक्षक की कमी को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर डेपुटेशन पर गए शिक्षक को वापस कॉलेज में नियुक्त करने की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज में शिक्षक की कमी के कारण उनकी शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि बहुत प्रयासों के बाद कॉलेज में शिक्षक पूरे हुए थे, लेकिन अब उनमें से एक शिक्षक डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) लेकर बाहर चले गए हैं। शिक्षक के डेपुटेशन पर चले जाने से पढ़ाई फिर से बाधित हो रही है, जिससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है।

विद्यार्थियों ने मांग की है कि डेपुटेशन पर गए उस शिक्षक के डेपुटेशन आदेश को तत्काल निरस्त (कैंसिल) किया जाए और उन्हें वापस राजकीय विधि महाविद्यालय, झालावाड़ में नियुक्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।

ज्ञापन पर अरविंद कुमार, दानिश सिद्दीकी, बाबूलाल डांगी, रामसे जी, नितेश सेन, देवेंद्र गुर्जर, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप, बिटल पाटीदार, राहुल दोई, रामचंद्र, मोहम्मद, फरदीन, विद्या डांगी, मुस्कान, फाल्गुनी प्रजापति, तन्मयी शर्मा, चंचल, सीमा, अजमल, प्रमिता और शिल्पा सहित अन्य विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए हैं।

विद्यार्थियों की मांग है कि शिक्षक की कमी दूर करने के लिए डेपुटेशन पर गए शिक्षक को वापस कॉलेज में नियुक्त किया जाए, जिससे उनकी पढ़ाई दोबारा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story