नगर पालिका झालरापाटन में व्याप्त अव्यवस्थाओं तथा अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। इसी क्रम में पूर्व पार्षद नदीम मंसूरी के नेतृत्व में कांग्रेसी जनों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी के कक्ष में सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद नदीम मंसूरी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के कर्मचारी एवं अधिकारी लगातार अपने कक्षों से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शहरवासी अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण, आवारा पशुओं की समस्या तथा निर्माण कार्यों से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह लचर स्थिति में पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मुख्य जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान समय पर और सुगमता से हो सके।

इस सांकेतिक धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद अशोक पुष्पद, राजेश बैरवा, नदीम मंसूरी, गीता कुमारी, युवा विधानसभा अध्यक्ष विलसन माली, योगेश रेगर और पंकज बागरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर पालिका परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने प्रशासनिक कार्यशैली और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर बहस को जन्म दे दिया है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story