✕
झालावाड़: हीचर प्लांटेशन की सुरक्षा दीवार से पत्थर चोरी, विधानसभा में मुद्दा गूंजा
By Suresh Momiya, JhalawarPublished on
विधायक सुरेश गुर्जर ने सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश कर वन विभाग की मिलीभगत और 800 फीट लंबी दीवार गायब होने की जांच व कार्रवाई की मांग की।

x
विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव
झालावाड़ खानपुर विधानसभा क्षेत्र के हीचर गांव के समीप स्थित 'हीचर प्लांटेशन' की सुरक्षा दीवार से सरेआम हो रही पत्थर चोरी और वन विभाग की कथित मिलीभगत को लेकर आज सदन में भारी चिंता व्यक्त की गई। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर (62) ने राजस्थान विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के नियम 50 के तहत स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।लाखों का निवेश और पर्यावरण खतरे में
विधायक गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2017-18 में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में 'हीचर प्लांटेशन' विकसित किया गया था। पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाई गई इस प्लांटेशन की सुरक्षा दीवार (कोट) को अब बदमाशों द्वारा पूरी तरह छलनी किया जा रहा है।विभागीय मिलीभगत का गंभीर आरोप
प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पिछले एक माह से लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर पत्थर चोरी किए जा रहे हैं। अब तक करीब 800 फीट लंबी और 4 फीट ऊंची पत्थर की दीवार गायब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि:- "क्षेत्र में नाकेदार और चौकीदार की तैनाती के बावजूद यह चोरी सरेआम हो रही है।"
- "ग्रामीणों द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी 'मूकदर्शक' बने हुए हैं।"
- "यह स्थिति स्पष्ट रूप से विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करती है।"
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
विधायक सुरेश गुर्जर ने इस विषय को 'अति-विलंबनीय एवं लोक महत्व' का बताते हुए सरकार से मांग की है कि इस चोरी को तुरंत रुकवाया जाए और दोषी अधिकारियों व संलिप्त भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी संपत्ति और पर्यावरण की रक्षा हो सके।
Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
