झालावाड़: राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे 800 छात्र अध्यापक, डाइट में हुई समीक्षा बैठक
डीएलएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को स्कूलों का आवंटन हुआ, 1 अप्रैल से नए सत्र के साथ इंटर्नशिप और मूल्यांकन कार्यों की समीक्षा की गई।

झालावाड़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं स्टाफ।
झालावाड़ जिले के राजकीय विद्यालयों को 800 छात्र अध्यापक मिलेंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन में उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार जैन ने एक आवश्यक मीटिंग ली। मीटिंग में बताया कि डीएलएड नियमित प्रथम वर्ष विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन हो चुका है। वे विद्यालय में जाकर इंटर्नशिप करेंगे और पूर्ण करने के पश्चात वापस संस्थान में नियमित कक्षाओं हेतु उपस्थित होंगे।
शिक्षण गुणवत्ता और इंटर्नशिप कार्यक्रम
उप प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि "राज्य में प्रथम वर्ष के लगभग 27 हजार तथा जिले में 800 छात्र अध्यापक विद्यालय में जाएंगे इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा व शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी।" उन्होंने सभी निजी महाविद्यालयों को कड़े निर्देश दिए कि वे छात्र अध्यापकों को संबंधित विद्यालय के लिए तत्काल कार्य मुक्त करें।
विभागीय समीक्षा और मूल्यांकन कार्य
बैठक के दौरान लेखा शाखा को निर्देश दिए गए कि "पीएम श्री आकलन और स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम की यूसी बनाकर आरएससीईआरटी उदयपुर को भिजवाना सुनिश्चित करें।" इसके साथ ही दक्षता आधारित आकलन, फंडामेंटल लर्निंग स्टडी, प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र और प्रारंभिक स्तर अधिगम मूल्यांकन के मूल्यांकन कार्य और पोर्टल पर अंकों की स्थिति की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि जिन भी ब्लॉक में मूल्यांकन कार्य बाकी है वह शीघ्र करवाया जाए ताकि परीक्षा परिणाम नियत तिथि पर घोषित हो सके।
नया शैक्षणिक सत्र और सहभागिता
उल्लेखनीय है कि इस बार 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी प्रभाग अध्यक्ष, व्याख्याता, मंत्रालयिक स्टाफ और लेखा अधिकारी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
