झालावाड़: गंगधार में बोलेरो से 16 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बिश्निया कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त कार बरामद की।

झालावाड़ की गंगधार थाना पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई के दौरान छोड़ी गई बोलेरो गाड़ी और उसमें से बरामद 16.510 किलोग्राम डोडा चूरा।
दिनाँक:- 06.02.2026
अभियान और पुलिस अधीक्षक के निर्देश
"जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन व अवैध मादक पदार्थों की खपत के संगठित अपराध से संबधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला स्पेशल टीम व जिले के समस्त थानाधिकारियों को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर निर्देशित किया हुआ है।"
सफलता और नेतृत्व
थानाधिकारी पुलिस थाना गंगधार ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से:
- श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं
- श्री हेमंत गौतम वृताधिकारी वृत गंगधार के निकटतम सुपरविजन में
- श्री अमरनाथ जोगी उ.नि. थानाधिकारी थाना गंगधार के नेतृत्व में
विशेष टीम का गठन किया जाकर अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 16.510 किलोग्राम व परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक बोलेरो कार को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विस्तृत विवरण
"पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि थानाधिकारी थाना गंगधार मय अपनी टीम के दिनांक 05.02.2026 को दौराने गश्त रेल्वे स्टेशन के पास से पुलिस टीम को देखकर एक बोलेरो गाडी का चालक गाडी को रावतपुरा रोड से बिश्निया कच्चा रास्ता कब्रिस्तान की तरफ भगा कर ले गया जिसका पीछा किया तो गाडी चालक बोलेरो गाडी को सरसो के खेत में रोड से नीचे उतार कर गाडी को छोडकर जंगल की तरफ भागने में सफल हो गया।"
पुलिस जाप्ता ने पीछा कर गाडी बोलेरो को राउण्ड अप कर गाडी की तलाशी ली तो बोलेरो गाडी में से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 16.510 किलोग्राम जप्त किया गया। जिस पर थाना गंगधार द्वारा एनडीपीएस के प्रावधानो क तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान व फरार आरोपी की तलाश जारी है।
जप्तशुदा माल
- अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा: 16.510 किलोग्राम
- वाहन: एक बोलेरो कार
पुलिस थाना गंगधार टीम
- श्री अमरनाथ जोगी (थानाधिकारी गंगधार)
- श्री रघुवीर (कानि 1413)
- श्री भीकम सिंह (कानि 956)
- श्री रामेश्वर (कानि 1422)
- श्री राकेश (कानि 717, थाना उन्हैल)
विशेष भूमिका: श्री बृजेश कुमार (कानि 1333) व श्री विनोद कुमार (कानि 486)

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
