झालावाड़: श्रीराम कन्फेक्शनरी के गोदाम पर छापा, 1600 एक्सपायरी स्नैक्स नष्ट
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने नाला मोहल्ला स्थित गोदाम से भारी मात्रा में अवधि पार खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट करवाई।

गोदाम पर छापा और भारी मात्रा में जब्ती
सीएमएचओ डॉक्टर साजिद खान ने बताया है कि शहर में स्थित श्री राम कन्फेक्शनरी नाला मोहल्ला के गोदाम की जांच की। यहाँ की कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है:
- यहाँ पर भारी मात्रा में अवधि पार स्नेक्स पाउच इत्यादि विभिन्न ब्रांडों के लगभग 1600 पाउच अवधि पार मिला।
- "जिसे खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर जब्त करके डंर्पिंग यार्ड मैं नष्ट करवाया गया।"
प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सैंपलिंग
इसके अलावा चार प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर कुल 4 सैंपल लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया:
- मैसर्स श्री कृष्णा मार्ट झालरापाटन से अचार का मिक्स मसाला एवं जीरा का नमूना लिया गया।
- मैसर्स महेश्वरी ट्रेडर्स झालरापाटन से काली मिर्च साबूत का नमूना लिया।
- मैसर्स श्री राम कन्फेक्शनरी से बेसन का नमूना लेकर खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया।
नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कार्यवाही में शामिल खाद्य सुरक्षा दल
इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा दल में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूरा राम गोदारा
- शाहरुख हुसैन
- मनीष पाटीदार
- जगदीश नागर
- मुकेश गोचर
- दिलीप कुमार भील (कंप्यूटर ऑपरेटर)

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
