शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत झालावाड़ जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ टी शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सी के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा दल ने छापा मारा। वहां पर भारी मात्रा में अवधी पार खाद्य सामग्री पाई गई जिसे खाद्य सुरक्षा दल ने मौके पर जप्त कर नष्ट करवाया।


गोदाम पर छापामार कार्रवाई एवं बरामदगी

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झालावाड़ डॉ मोहम्मद साजिद ने बताया की खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पेप्सी के गोदाम की जांच की गई जहां पर भारी मात्रा में अवधि पार खाद्य सामग्री पाई गई।

  • डीयू, स्लाइस, मिरिंडा
  • ट्रॉपिकना जूस, ट्रॉपिकना स्लाइस
  • पेप्सी इत्यादि ब्रांड

लगभग 6200 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक एवं जूस पाए गए जिसे खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर जप्त करके डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया गया।


अधिकारियों के आधिकारिक कथन

"शुद्ध आहार मिलावट परिवार अभियान के तहत झालावाड़ जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ टी शुभमंगला एवं जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सी के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा दल ने छापा मारा जहां पर भारी मात्रा में अवधी पार खाद्य सामग्री पाई गई जिसे खाद्य सुरक्षा दल ने मौके पर जप्त कर नष्ट करवाया"

"खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पेप्सी के गोदाम की जांच की गई जहां पर भारी मात्रा में अवधि पार खाद्य सामग्री पाई गई जिसमें डीयू, स्लाइस, मिरिंडा, ट्रॉपिकना जूस, ट्रॉपिकना स्लाइस,पेप्सी इत्यादि ब्रांड के लगभग 6200 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक एवं जूस पाए गए जिसे खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मौके पर जप्त करके डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया गया"


कार्रवाई में शामिल खाद्य सुरक्षा दल

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाले खाद्य सुरक्षा दल में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:

  • जीएस गुर्जर (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)
  • भूराराम गोदारा (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)
  • आशीष रावत (खाद्य सुरक्षा अधिकारी)
  • शाहरुख हुसैन
  • मनीष पाटीदार
  • जगदीश नागर
  • मुकेश गोचर
  • दिलीप कुमार भील (कंप्यूटर ऑपरेटर)
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story