राजस्थान के झालावाड़ जिले में भवानीमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 किलो 50 ग्राम डोडा-चूरा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद और आपूर्ति के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के अवैध गतिविधियों की जांच और रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 9 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश, निवासी सांगडवा, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालोर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृताधिकारी वृत्त भवानीमंडी सत्यनारायण गोदारा के निकटतम पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया था। कार्रवाई थानाधिकारी भवानीमंडी प्रमोद कुमार, पुलिस निरीक्षक, के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अवैध डोडा-चूरा कहां से लेकर आया था और इसे किस व्यक्ति को देने जा रहा था। इन बिंदुओं पर पुलिस का गहन अनुसंधान जारी है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story