झालावाड़ में बकानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी के दौरान चिकित्सक के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 9 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिलेभर के सेवारत चिकित्सकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) जिला इकाई झालावाड़ ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।

जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को रात्रि कालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकानी के डॉ. नरेश बाबू के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद थाना प्रभारी बकानी द्वारा आज दिन तक भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर चिकित्सकों ने कड़ा विरोध जताया।

इसी विरोध के तहत 20 मई 2026 को जिले के समस्त सेवारत चिकित्सक अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिसदा) जिला इकाई झालावाड़ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश अग्रवाल एवं महासचिव डॉ. कुलवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में सचिवालय पहुंचे। चिकित्सकों ने जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि घटना के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

ज्ञापन में प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि तय समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 23 मई 2026 से जिले के समस्त सेवारत चिकित्सक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। चिकित्सकों ने यह भी स्पष्ट किया कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में राज्य कार्यकारिणी अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ से समन्वय स्थापित कर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन देने पहुंचे चिकित्सकों में जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश अग्रवाल, महासचिव डॉ. कुलवीर सिंह राजावत, डॉ. मुकेश नागर, डॉ. अरिवन्द नागर, डॉ. रामसिंह जाट, डॉ. लविश पाटीदार, डॉ. हेमन्त, डॉ. नरेश बाबू, डॉ. फैज खान और डॉ. इसशाद अली मौजूद रहे। चिकित्सकों के इस अल्टीमेटम के बाद प्रशासन और पुलिस पर अब त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story