झालावाड़: भवानीमंडी में म्यूल बैंक खातों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार
भवानीमंडी पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर म्यूल खाताधारकों को पकड़ा।

झालावाड़ जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस थाना भवानीमंडी की विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और इसमें संलिप्त खाता धारकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए सभी थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस थाना भवानीमंडी में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने साइबर अपराध में शामिल बैंक खाता धारकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
मामले का खुलासा दिनांक 09.04.2006 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के निवासी ललित राणा द्वारा अपने बैंक खाते को म्यूल खाते के रूप में उपयोग कर बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी करने की जानकारी मिली। तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि ललित राणा और उसके साथियों ने मिलकर आमजन के साथ म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर लाभ अर्जित किया। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2) बीएनएस 2022 एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मागचंद नौगा के निर्देशन तथा वृत भवानीमंडी के अधिकारी श्री मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की गई। गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर म्यूल बैंक खातों और संबंधित खाता धारकों की जानकारी जुटाई और दिनांक 04.05.2028 को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आशीष मेहर पुत्र श्री लालबन्द मेहर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर-22 सयानीमण्डी थाना सदानीमण्डी जिला झालावाड़; रोमना पुत्र श्री भैरूलाल, निवासी वार्ड नम्बर-8 मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मंदसौर; मनोज कुमार पुत्र श्री नेरूलाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मंदसौर; नेन सिंह पुत्र श्री मेहरबान सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी सागविया थाना मित्रोली जिला झालावाड़; हेमराज शर्मा पुत्र बी मैकलात, उम्र 25 वर्ष, निवासी मैन बाजार कोटड़ी थाना पिडावा जिला झालावाड़; गोवर्धन पुत्र श्री ओमप्रकाश, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर-07 राम मंदिर के पास पचपहाड़ थाना मवानीनग्डी जिला झालावाड़; नन्द किशोर पुत्र श्री मदन लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुराडिया भर्ता थाना नयानीमण्डी जिला झालावाड़; तथा राकेश कुमार पारेता पुत्र श्री नन्दलाल पारेता, उम्र 37 वर्ष, निवासी बायपास रोड पावर हाउस रोड पचपहाड़ थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ शामिल हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य प्रमोद कुमार, अघोराम, तेजेन्द्र सिंह, विकास, लालाराम, महेश कुमार, मदनलाल और हरीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने बैंक खाते को लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति को न सौंपे, क्योंकि ऐसे खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड में किया जा सकता है। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और सतर्कता का स्पष्ट संकेत है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
