झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार, 22 अक्टूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे 9 कांग्रेस यात्रियों का गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वागत और सम्मान किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा की अगुवाई में यात्रियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ‘रागा फोर राइज ऑफ इंडिया’ यात्रा की थीम पर निकले एडवोकेट वेंकटेश और उनके साथी बुधवार की रात झालावाड़ पहुंचे थे।

गुरुवार सुबह कांग्रेस कार्यालय से यात्रा आगे बढ़ी और यात्री निर्भय सिंह सिसोदिया की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा की अगुवाई कर रहे वेंकटेश ने बताया कि उनकी पैदल यात्रा 19 जून 2026 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो कश्मीर तक जाएगी।

वेंकटेश के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करना, राहुल गांधी के संघर्ष में युवा पीढ़ी की भागीदारी के लिए आम जनता को जागरूक करना और संविधान के अनुसार भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करना है।

यात्रा में भागीदारी करते हुए सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, प्रवक्ता ओम पाठक, सचिव नफीस शेख, रईस पठान, युवा नेता आरम खान, सभापति राजेश गुर्जर, उपसभापति फारूख अहमद और भगवती प्रकाश सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को कांग्रेस कार्यालय से आगे रवाना किया। इसके बाद निर्भय सिंह की प्रतिमा स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जारी यह यात्रा कांग्रेस की विचारधारा, राहुल गांधी के संघर्ष और संविधान के अनुरूप भारत के निर्माण के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story