वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, निष्पक्ष जांच और CEC की गिरफ्तारी की मांग
झालावाड़ के गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की।

झालावाड़ के गांधी भवन में जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद कांग्रेस नेता।
झालावाड़ में जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ तथा देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित की गई। जिला कांग्रेस संगठन के महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि एस.आई.आर. में देश की मतदाता सूचियों में से लाखों की संख्या में मतदाता हटाये गये। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रेस कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से की।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय तथा संसद तक आवाज उठायेगी। इस अभियान को ब्लॉक स्तर और बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डों और घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक, जिला कांग्रेस सचिव नफीस शेख और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगवतीप्रकाश मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को आगे बढ़ाने की बात कही।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
