झालावाड़: राजस्थान में साइबर ठग लगातार नई तकनीकों के सहारे लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में झालावाड़ जिले के कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का नाम अब साइबर अपराधियों की निशान पर आ गया है। हाल ही में एक अज्ञात शख्स ने कलेक्टर का फोटो उपयोग कर फेक वर्चुअल व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाई और परिचितों को मैसेज करना शुरू कर दिया। जब लोगों ने कलेक्टर से इसकी पुष्टि की, तो मामला सार्वजनिक हुआ और ठगी की कोशिश का पर्दाफाश हुआ।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोटो का दुरुपयोग कर व्हाट्सऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। इस प्रोफाइल से उनके परिचितों और दोस्तों को संदेश भेजे गए। कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस फेक आईडी के लिए +84829149766 वियतनाम का नंबर इस्तेमाल किया गया था। साइबर एक्सपर्ट अब मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं।

साइबर पुलिस के विशेषज्ञ कैलाश ने बताया कि हाल के समय में साइबर ठग लोगों को विभिन्न डिजिटल तरीकों से शिकार बना रहे हैं। उन्होंने चेताया कि मोबाइल में भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके माध्यम से मलवेयर इंस्टॉल होकर आपके व्हाट्सऐप और संवेदनशील डेटा तक पहुँच सकता है। फेक वर्चुअल आईडी बनाने में आमतौर पर केवल फोटो और संपर्क नंबर का उपयोग किया जाता है।

साइबर सुरक्षा के लिहाज से कैलाश ने सुझाव दिया कि व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्षम किया जाए। इससे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अकाउंट हैक करने या फर्जी प्रोफाइल बनाने पर तत्काल अलर्ट मिल जाएगा और मोबाइल, मैसेज व जीमेल सुरक्षित रहेंगे।

यह मामला साफ तौर पर दर्शाता है कि प्रशासनिक अधिकारियों समेत आम नागरिकों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। साइबर ठगों की बढ़ती चालाकी से निपटने के लिए जागरूकता और तकनीकी सुरक्षा दोनों आवश्यक हैं।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story