झालावाड़ स्थित खेल संकुल के कोर्ट में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में छात्र वर्ग में रुपनगर पब्लिक स्कूल झालावाड़ की टीम विजेता रही जबकि केंद्रीय विद्यालय की टीम उपविजेता रही। वहीं, छात्रा वर्ग में संकल्प सीनियर स्कूल की टीम विजेता बनी जबकि लाला कमलापत विद्यालय की टीम उपविजेता रही। दोनों वर्गों की विजेता टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन और समापन समारोह

प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों के मनन सेन और अनुप्रिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रुप में चयनित हुए। फाइनल मैच के बाद समापन समारोह आयोजित हुआ जिसमें अतिथि के रुप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन धाबाई, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भीम सिंह जाट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बालचंद शास्त्री, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप मित्तल और जिला खेल प्रकोष्ठ अधिकारी जयपालसिंह उपस्थित रहे।

अतिथियों का संबोधन और प्रोत्साहन

इस अवसर पर चंद्रमोहन धाबाई ने सभी छात्रों को सहयोग करने का आश्वासन दिया और संदीप क्षोत्रिय ने सरकार के प्रयासों की जानकारी प्रदान की। समापन के अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा ने "छात्रों को सतत रुप से मेहनत करने की प्रेरणा दी।" जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट ने "चींटी दिवार पर चढ़ने की कहानी का उदाहरण देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।"

पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम संचालन

विजेता एवं उपविजेता टीम के छात्रों को ट्राफी, मेडल, एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाली संचालन टीम और रैफरी टीम को भी मेडल प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्राचार्य बालचंद आर्य द्वारा किया गया।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story