झालावाड़ भाजपा मण्डल कार्यकारिणी घोषित, प्रदीप सिंह राजावत ने की नियुक्तियां
वसुन्धरा राजे और दुष्यंत सिंह की सहमति से झालावाड़ मण्डल की नई टीम का गठन, उपाध्यक्ष, महामंत्री और आईटी प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे जी, लोकप्रिय सांसद श्रीमान दुष्यंत सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, जिला संगठन प्रभारी श्री जगत प्रकाश जी जोशी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन शर्मा की सहमति से प्रदीप सिंह राजावत, मण्डल अध्यक्ष भाजपा झालावाड़ द्वारा भाजपा मण्डल झालावाड़ की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मण्डल पदाधिकारी: उपाध्यक्ष एवं महामंत्री
- "मनीष लाहोटी, ज्योति शर्मा, प्रभू भील, अजय प्रधान, रूकमणी देवी एवं जीतू कश्यप को मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।"
- "अनिल सुमन एवं दीपांकर नागर को मण्डल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।"
मण्डल मंत्री एवं कोषाध्यक्ष नियुक्तियाँ
संगठन विस्तार के तहत मोना प्रजापति, रेखा लोधा, हरि सिंह यादव, बृजेश शर्मा, हर्षित राठौर एवं अशोक रैगर को मण्डल मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जगेन्द्र कुमार गौतम को मण्डल कोषाध्यक्ष तथा धीरज कोठारी को मण्डल सह कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
आईटी, सोशल मीडिया एवं अन्य प्रमुख प्रभार
राकेश मोबिया को मण्डल आईटी प्रभारी, गौरव कहार को मण्डल आईटी सहप्रभारी, राहुल गुर्जर को मण्डल सोशल मिडिया इंचार्ज एवं अजय शर्मा को मण्डल सह सोशल मिडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया।
- सत्यप्रकाश सेन: मण्डल मन की बात संयोजक
- चेतन शर्मा: मण्डल मन की बात सहसंयोजक
- संदीप अग्रवाल: मण्डल प्रवक्ता

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
