झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 134 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक रिक्शा को भी जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमित कुमार I.P.S. ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीमें गठित कर अपराधियों की धरपकड़ और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस थाना भवानीमंडी की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

घटना के अनुसार, दिनांक 13.07.2026 को श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता अवैध कार्यों की चैकिंग और रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान श्मशान के पास पचपहाड़ तिराहा उग रोठ भवानीमण्डी से एक व्यक्ति को डिटेन किया गया। डिटेन किए गए व्यक्ति मोहम्मद इमरान पुत्र श्री निजाम खां जाति मुसलमान निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक रिक्शा को जब्त कर मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया।

वहीं, दिनांक 13.07.2026 को श्री रेवतीरमण उ.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग और रोकथाम के लिए नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान नारायणखेड़ा तिराया मयानीमण्डी से दुधाखेड़ी माता जी रोड पर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित डिटेन किया गया। डिटेन किए गए व्यक्ति अमजद खानं पुत्र कल्लू खांन जाति मुसलमान निवासी टगर मोहल्ला भवानीमण्डी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर अमजद को गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई के तहत श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार I.P.S. एवं श्री मागचन्द मीणा R.P.S. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन तथा श्री सत्यनारायण गोदारा R.P.S. वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में श्री प्रमोद कुमार पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था।

गठित टीमों ने दिनांक 13.07.2026 को श्मशान के पास पचपहाड़ तिराहा जग रोड भवानीमण्डी से मोहम्मद इमरान पुत्र श्री निजाम खां जाति मुसलमान निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमण्डी को 01 किलो 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक रिक्शा सहित गिरफ्तार किया। वहीं नारायणखेड़ा तिराया भवानीमण्डी से दुधाखेड़ी माता जी रोड से अमजद खानं पुत्र कल्लू खांन जाति मुसलमान निवासी टगर मोहल्ला भवानीमण्डी को 01 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से लाया गया और किसे देने जा रहे थे, इस संबंध में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इमरान पुत्र श्री निजाम खां जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी जवाहर कॉलोनी, भवानीमण्डी पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला-झालावाड (राज) तथा अमजद खानं पुत्र कल्लू खान जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी टगर मोहल्ला भवानीमण्डी जिला-झालावाड (राज) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना भवानीमंडी टीम में श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी, श्री रेवतीरमण उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी, श्री विकास कुमार कानि. 285, श्री महेश कुमार कानि. 1380, श्री हरिराम सैनी कानि. 1258, श्री तेजेन्द्र सिह कानि. 1379, श्री सुरेन्द्र कुमार कानि. 542, श्री मदन लाल कानि. 1049, श्री लालाराम कानि. 1176 और श्री शंकर लाल कानि. 844 पुलिस थाना भवानीमण्डी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story