झालावाड़ में पर्यटन विकास समिति की ओर से बुधवार को ऐतिहासिक भवानी नाट्यशाला के 105वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व महाराज राणा भवानीसिंह को याद किया गया। इस अवसर पर जयराज पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति संयोजक ओम पाठक ने पूर्व महाराज राणा भवानीसिंह को कला और साहित्य का सच्चा पोषक बताया। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक जयराज पार्क और इन्द्रजीत पार्क की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भवानी क्लब के अस्तित्व को समाप्त कर वहां भोजनशाला बना दी गई है और पुराने कीमती सामान कमरों में बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि पार्कों और क्लब को उनके मूल स्वरूप में वापस स्थापित किया जाए ताकि नई पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत का महत्व समझ सके।



इतिहासकार ललित शर्मा ने महाराज राणा भवानीसिंह द्वारा निर्मित धरोहरों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इनके पर्यटन वैभव को पूरे देश में प्रसारित करने की महत्ती आवश्यकता है। समिति के सदस्य डॉ. नन्दसिंह राठौड़ ने प्रशासन से राज्यकालीन सभी धरोहरों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की ताकि उनकी देखरेख सुनिश्चित हो सके। सदस्य नफीस शेख ने नई पीढ़ी को जिले के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने की बात कही। भगवती प्रसाद मेहरा ने जानकारी दी कि मुख्य संगोष्ठी 16 जुलाई गुरुवार को सुबह 10 बजे भवानी नाट्यशाला परिसर में आयोजित होगी, जिसमें नाट्यशाला के इतिहास, संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सूरजकरण नागर, ठाकुर मंजीत सिंह कुशवाह, जयदीप सिंह झाला, डॉ. अलीम बेग, श्याम खटाणा, सत्यनार्थन सुमन, भूपेन्द्र अग्रवाल, सुहास शर्मा, कन्हैयालाल कश्यप, अजय शर्मा, कन्हैयालाल और पदम गौड़ ने अपने विचार रखे, जबकि आभार फोटोग्राफर एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र गौड़ ने व्यक्त किया।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story