झालावाड़, 04 अगस्त। संत शिरोमणि बालजी महाराज की जयंती के अवसर पर झालावाड़ में 'श्री बालजी महाराज सेवा समिति' द्वारा छतरी समाधि स्थल पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के तहत सोमवार रात्रि को देवेन्द्र महाकाल मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया। मंगलवार दोपहर पंडित सत्यप्रकाश (बबली) के आचार्यत्व में बालजी महाराज की चरण पादुकाओं एवं प्रतिमा का सामूहिक पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष छीतरसिंह राठौड़ सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सायंकाल 4 बजे चौथमाता मंदिर से सौभाग्य जैन और राजेन्द्र कुमार जैन के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और सुसज्जित झांकी के साथ निकली शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान समाधि स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जबकि परिसर में लगे मेले का श्रद्धालुओं ने देर रात तक आनंद लिया। संत शिरोमणि बालजी महाराज की जयंती पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण बनाए रखा।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story