झालावाड़। आज LASR टीम के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर, झालावाड़ को महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष संतोष कुमारी भील के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।


जिला अध्यक्ष का वक्तव्य

प्रेस को जारी वक्तव्य में जिला अध्यक्ष संतोष कुमारी भील ने बताया कि — "महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM), महिला स्वास्थ्य दर्शिका (LHV) एवं ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर (फीमेल) लंबे समय से अपने पदनाम में परिवर्तन एवं वेतन विसंगति को लेकर मांग कर रही हैं। वर्तमान में इन पदों के नाम और कार्य में असमानता के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, साथ ही कार्य की जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक पदनाम नहीं दिया गया है।"


ज्ञापन में प्रमुख मांगें

  • ANM का पदनाम पब्लिक नर्सिंग ऑफिसर (PNO) किया जाए।
  • LHV का पदनाम सर्किल नर्सिंग ऑफिसर (CNO) किया जाए।
  • ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर (फीमेल) का पदनाम ब्लॉक हेल्थ ऑफिसर (BHO-F) किया जाए।
  • वर्तमान पे-ग्रेड 2800 (लेवल-8) को बढ़ाकर 3600 (लेवल-10) किया जाए।

प्रशासन का आश्वासन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, अतः उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।


प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित सदस्य

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में निम्न साथी उपस्थित रहे —

  • प्रदेश सभा अध्यक्ष गिरजा वर्मा (ब्लॉक पाटन)
  • जिला अध्यक्ष रीता रानी
  • प्रदेश संरक्षक कामरूनिसा
  • जिला उपाध्यक्ष नीता पुरोहित
  • जिला कोषाध्यक्ष सरोज वर्मा
  • कविता, रीना, प्रमिला आदि
Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story