शहर में आज फागुन मास के पावन अवसर पर भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। अग्रवाल महिला मंडल झालावाड़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राधा कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।


भजन संध्या एवं भक्तिमय शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना कर ठाकुर जी के भजन से हुई जिसमें गायक ने उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।


मुख्य आकर्षण: फूलों की होली

फागोत्सव का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही जहां महिलाओं ने एक दूसरे को फूल और गुलाल की पंखुड़ियां की वर्षा कर खुशियां मनाइ। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर नृत्य किया एवं रंग गुलाल के साथ एक दूसरे को फाग की बधाई दी।

  • कृष्ण की भूमिका: प्रियंका मित्तल
  • राधा की भूमिका: नीलिमा अग्रवाल

समापन एवं संदेश

आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। उपरोक्त जानकारी महिला मंडल की अध्यक्ष रुकमणी गर्ग ने दी।


उपस्थिति

"कार्यक्रम के दौरान सचिव नीलिमा अग्रवाल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता रजनी अग्रवाल अर्चना अग्रवाल राजदुलारी गोयल आदि महिला मंडल की सभी महिलाएं उपस्थित रही।"

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story