झालावाड़: शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत 250 लीटर दूध नष्ट किया गया
होली पर्व के मद्देनजर भवानी मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल की विशेष निगरानी, पगारिया में जांच के बाद मिलावटी दूध किया गया नष्ट।

झालावाड़ के पगारिया क्षेत्र में 23 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जप्त किए गए मिलावटी दूध को नष्ट करने की कार्रवाई।
झालावाड़ जिले में शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत पगारिया क्षेत्र में 250 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई 23 फरवरी 2026 को अमल में लाई गई। होली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद साजिद ने बताया कि "शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के दौरान जप्त किए गए लगभग ढाई सौ लीटर दूध को खाद्य कारोबारकर्ता के प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार नष्ट करवाया गया।" उन्होंने आगे जानकारी दी कि "जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक एवं वैध लाइसेंस प्राप्त होने तक खाद्य कारोबारकर्ता को अन्य अधिग्रहित खाद्य पदार्थों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।"
भवानी मंडी क्षेत्र में विशेष निगरानी
डॉ. साजिद खान ने बताया कि "भवानी मंडी क्षेत्र के आसपास दूध में मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते टीम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।" इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.एस. गुर्जर, भूराराम गोदारा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार भील शामिल रहे।

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
