महाशिवरात्रि पर्व पर भक्ति की बयार

झालरापाटन में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जलेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में रुद्र सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक चली भजन संध्या के दौरान भक्तिमय वातावरण में भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का समय एवं उद्देश्य

  • यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्रि 2 बजे तक चला।
  • "कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा।"
  • अंत में भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

संगठन विस्तार और नई नियुक्तियां

रुद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गौ सेवक लक्ष्मण सिंह हिंदू द्वारा ग्राम बढ़बेला से हितेश मीणा को रुद्र सेना युवा शक्ति के झालावाड़ जिला संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया एवं भगवा दुपट्टा पहन कर स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही, राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा नरेश सुमन को रायपुर नगर संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।

उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य

इस कार्यक्रम में रुद्र सेना के निम्नलिखित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे:

  • भारत सिंह मीणा (तहसील अध्यक्ष, असनावर)
  • सुरेंद्र राठौर - मुकेश मेटल्स (राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
  • कालू सुमन (तहसील अध्यक्ष, रायपुर)
  • मुकेश सोनी (जिला कार्यकारिणी सदस्य)
  • सुनील कुमार मीणा (संगठन मंत्री, असनावर)
  • सूरज सुमन एवं अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story