स्थानीय श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में महाराज राणा श्री हरिश्चंद्र सिंह साहब की जयंती एवं छात्रावास का वार्षिकोत्सव आगामी 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर छात्रावास परिसर में छात्रावास समिति अध्यक्ष ठाकुर श्री कृष्ण पाल सिंह झाला की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

छात्रावास सचिव एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सोनगरा ने बताया कि बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। बैठक में 27 सितंबर को होने वाले वार्षिकोत्सव को भव्य स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

समारोह में समाज की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान के लिए पात्र माना गया है। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीएससी आदि स्नातक कक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उच्चतम अंक प्राप्तकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी।

खेलकूद, एनसीसी, पीएचडी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग तथा अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने वाली प्रतिभाओं के साथ राजकीय सेवा यानी प्रतियोगी परीक्षाओं में नव-चयनित प्रतिभाओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सचिव वीरेंद्र सिंह सोनगरा ने बताया कि सभी पात्र प्रतिभाओं को अपनी अंकतालिका, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो आगामी 25 सितंबर 2026 तक छात्रावास कार्यालय में छात्रावास अधीक्षक के पास अनिवार्य रूप से जमा करवाने होंगे। इसके आधार पर सम्मान सूची में प्रतिभाओं के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।

समिति ने समस्त स्वजाति बंधुओं एवं समाजजनों से 27 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के साथ समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story