झालावाड़ जिले में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान घांटोली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर भंवरलाल के ढाबे के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरा बरामद किया। यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर सभी थानाधिकारियों को सख्त अभियान चलाने के निर्देश पहले से दिए गए थे, जिसके तहत यह उल्लेखनीय सफलता सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और अकलेरा वृत्ताधिकारी बृजेश कुमार जाट के सुपरविजन में, घांटोली थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 नवंबर को नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी में उनके पास से 17 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा चूरा और 106 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामस्वरूप मीणा, भंवरलाल मीणा और रामनिवास मीणा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जिले में लगातार हो रही सफल कार्रवाइयों से पुलिस के इस अभियान की प्रभावशीलता साफ नजर आ रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई निर्णायक कदम है और आगे भी ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story