झालावाड़, 27 मई। गागरोन स्थित हजरत ख्वाजा हमीदुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में आयोजित होने वाले 731वें उर्स का आगाज़ भव्य तैयारियों के साथ शुरू हो गया है। गागरोन दरगाह वक्फ बोर्ड के सदर अरबाज इम्तियाज खान ने जानकारी दी कि आगामी 16 या 17 जून 2026 को चांद दिखाई देने के साथ ही तीन दिवसीय उर्स का विधिवत शुभारंभ होगा। इस धार्मिक आयोजन के उपलक्ष्य में राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व राज्य मंत्री डॉ. खानु खान बुधवाली ने झालावाड़ आगमन पर उर्स के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. खानु खान बुधवाली ने दरगाह आस्ताने से जुड़े समस्त अकीदतमंदों को उर्स की अग्रिम मुबारकबाद पेश की। इस विशेष अवसर पर वक्फ बोर्ड सदर अरबाज खान और उर्स इंतजामिया कमेटी के सदर रहीम खान ने डॉ. खानु खान बुधवाली को उर्स में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक न्यौता दिया। अरबाज इम्तियाज खान और रहीम खान ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्स को पूरी शानो-शौकत और गरिमा के साथ संपन्न कराया जाएगा। रूहानी महफिल को और अधिक जीवंत बनाने के लिए देश के ख्याति प्राप्त कव्वालों से संपर्क किया जा रहा है ताकि सूफी संस्कृति की भव्यता को बरकरार रखा जा सके।

पोस्टर विमोचन के दौरान गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. खानु खान बुधवाली के साथ दरगाह वक्फ बोर्ड कमेटी के सदर अरबाज खान, उर्स इंतजामिया कमेटी के सदर रहीम खान, जिला वक्फ बोर्ड के सदर रमजान खान, कोटा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंसाफ आजाद, बूंदी वक्फ बोर्ड के सदर इकरामुद्दीन बबलू एवं दरगाह के कैशियर काशिफ खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गागरोन शरीफ में आयोजित होने वाला यह 731वां उर्स अपनी आध्यात्मिक महत्ता और भव्यता के कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story