झालावाड़। शादी का झांसा देकर बड़ी रकम हड़पने वाली छह महीने से फरार अभियुक्ता रीमा जैन को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, आईपीएस ने बताया कि जिला में वांछित और ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें जिले की सभी थानों में विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अभियुक्ता रीमा जैन पर आरोप है कि उसने और अन्य साथियों ने विकास गोयल के भाई विशाल गोयल को शादी का झूठा झांसा देकर 4,50,000 रुपए हड़प लिए थे। शिकायतकर्ता विकास गोयल ने 19 जून, 2025 को झालावाड़ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पहले ही पीयूष जैन और पूजा जैन को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि रीमा जैन फरार थी।

जिला पुलिस की विशेष टीम, जो श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और श्री हर्षराज सिंह, पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में काम कर रही थी, ने थानाधिकारी झालरापाटन, अल्का पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में रीमा जैन को कोटा से तकनीकी सहायता के माध्यम से डिटेन कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया। अभियुक्ता झाझा, बिहार की निवासी है और घटना के बाद विभिन्न स्थानों पर छिपकर फरारी काट रही थी।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रीमा जैन के खिलाफ अनुसंधान जारी है और पूरे मामले की जांच प्रभावी ढंग से की जा रही है। इस गिरफ्तारी से न केवल आरोपी को न्याय के कटघरे में लाने में मदद मिली है, बल्कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस की तत्परता का भी प्रमाण सामने आया है।

Updated On
Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story