झालावाड़। जिले में चर्चित जैन मंदिर चांदखेड़ी परिसर से पांच हजार वर्ष पुरानी सनातन धर्म की अमूल्य मूर्ति चोरी प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी हुकमचंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, खानपुर कस्बे में 5 नवम्बर 2025 को चांदखेड़ी स्थित प्राचीन जैन मंदिर से सनातन धर्म की अत्यंत प्राचीन मूर्ति चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामबाबू पुत्र भंवरलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरानी रेंजरी, थाना खानपुर, जिला झालावाड़ को उसके पांच साथियों सहित 6 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपियों को अनुसंधान पूर्ण होने के बाद 10 नवम्बर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी क्रम में पुलिस की सतत तलाश और अनुसंधान के बाद आज 12 नवम्बर 2025 को इस प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी हुकमचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है, जिससे चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी में सहायता मिल सकती है।

इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी, क्योंकि चांदखेड़ी जैन मंदिर धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का केंद्र माना जाता है। पांच हजार वर्ष पुरानी मानी जाने वाली मूर्ति न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस की तत्परता से अब इस प्रकरण में एक और अहम गिरफ्तारी होने से जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story