झालावाड़। नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई हिंसक घटना में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, आई.पी.एस. ने बताया कि दिनांक 20 नवंबर 2025 को नगर परिषद अतिक्रमण दस्ता के साथ मारपीट करने वाले राकेश उर्फ कांची और हरिमोहन उर्फ बाला को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, सहायक अभियंता नगर परिषद ने दिनांक 20.11.2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह और उनका दल सुबह 12 बजे अतिक्रमण हटाने के अभियान में मौजूद थे। जब टीम जेन्दल मेडिकल के पास अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही थी, तभी राकेश, हरिमोहन और ओमप्रकाश ने अचानक आकर गाली-गलौच की और होमगार्ड कर्मियों के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

इस मामले में दोनों बदमाशों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पहले भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। राकेश उर्फ कांची के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के प्रकरण, जबकि हरिमोहन उर्फ बाला के खिलाफ चोरी, चौथ वसूली, राजकार्य में बाधा, मारपीट और जुआ-सट्टा के मामले दर्ज हैं। वर्तमान में उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इस प्रकार की संगीन वारदातों को रोकने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त झालावाड़ श्री हर्षराज सिंह के सुपरविजन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने किया। रणनीतिक योजना और सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपियों के ठिकाने का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश उर्फ कांची, पुत्र गोपाललाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी खासाराडी और हरिमोहन उर्फ बाला, पुत्र भैरूलाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी खासाराडी शामिल हैं। इस कार्रवाई से नगर में अतिक्रमण हटाने के अभियान को सुरक्षा और कानूनी समर्थन मिलने के संकेत मिले हैं।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story