झालावाड़, 18 नवम्बर। जिले के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मंगलवार को एसआरजी चिकित्सालय में प्रदेश के पांचवे क्रिटिकल केयर आईसीयू का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस आईसीयू का संचालन निश्चेतना विभाग के अंतर्गत किया जाएगा, जिससे जिले में गंभीर मरीजों के उपचार में एक नई सुविधा जुड़ गई है।

जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने फीता काटकर इस आईसीयू का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पूरे विश्व में जितने भी क्रिटिकल केयर आईसीयू हैं, वे विशेषज्ञ निश्चेतना विभाग की देखरेख में ही संचालित होते हैं। झालावाड़ जिले में यह सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं थी, और इसे स्थापित करना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि अब जिले के ईमरजेंसी मरीज और अन्य अस्पतालों से आए गंभीर रोगियों को एसआरजी चिकित्सालय में 24 घंटे उचित इलाज मिल सकेगा।

एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष में जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आईसीयू में उच्च स्तरीय स्वच्छता और मरीजों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आईसीयू के बाहर मरीजों के परिजनों के लिए टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिससे वे अपने प्रियजनों की स्थिति की मॉनिटरिंग कर सकेंगे, जबकि आईसीयू में प्रवेश सुरक्षित रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

उद्घाटन समारोह में निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजन नन्दा, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अरूण पटेल सहित चिकित्सकीय स्टाफ की मौजूदगी रही। इस आईसीयू की स्थापना से न केवल झालावाड़ जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि गंभीर रोगियों के लिए तुरंत और विशेषज्ञ देखभाल सुनिश्चित होगी।

इस पहल से जिला अस्पताल की क्षमताओं में वृद्धि होने के साथ ही गंभीर और आपातकालीन स्वास्थ्य मामलों में मरीजों को राहत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story